फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

यूपी बोर्ड : 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में नकल नहीं कर पाएंगे मुन्नाभाई, ऐसे हैं हाईटेक इंतजाम

Wed, 24 Mar 2021 09:05 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 24 Mar 2021 09:05 PM IST
सार

  • नकल करने से रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस
  • 8,513 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी
  • परीक्षाओं में 56 लाख से अधिक विद्यार्थी भाग लेने वाले हैं

विज्ञापन
UP Board High Tech Security to Stop Nakal, AI CCTV in UP Board Exam Centers sfup
UP Board Use Artificial Intelligence in 2021 Exams

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस साल बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने और मुन्नाभाई प्रवृत्ति के छात्रों से पकड़ने के लिए काफी हाईटेक बंदोबस्त किए हैं। पिछली बार भी बोर्ड परीक्षा में सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर से काफी हद तक नकल रोकने में कामयाबी मिली थी। लेकिन यूपी बोर्ड इस अब परीक्षा केंद्रों की निगरानी और हाईटेक तरीके से करने की तैयारी है।


बता दें कि इस बार उत्तर प्रदेश की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 56 लाख से अधिक विद्यार्थी भाग लेने वाले हैं। साथ ही कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष 8,513 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।  बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे 56,03,813 छात्र-छात्राओं में से 29,94,312 परीक्षार्थी हाईस्कूल से है, जबकि 26,09,501 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के हैं।
इन्हें नकल करने से रोकने के लिए परीक्षा कक्षों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। इसकी तैयारी बोर्ड ने पिछले साल से ही कर ली थी। इस बार इसे अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। कमरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगी। 
ऐसे में अमर उजाला ने अपनी सफलता इनीशिएटिव टीम द्वारा यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक स्पेशल क्रैश कोर्स तैयार किया है। जो बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। यह कोर्स यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए एकदम निःशुल्क है। 

UP Board High Tech Security to Stop Nakal, AI CCTV in UP Board Exam Centers sfup
UP Board Exam 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

एआई आधारित निगरानी प्रणाली 
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बॉक्स परीक्षा कक्ष की नौ तरह से निगरानी करेगा और गड़बड़ियां होने पर तुरंत मुख्य नियंत्रण कक्ष को अलर्ट भेजेगा। अब कैमरे बंद करके नकल करवाना या सॉल्वर बैठाना भी मुश्किल होगा। यह सीसीटीवी कैमरे को ऑफलाइन यानी बंद करने की स्थिति की भी सूचना देगा। विद्यार्थियों को कैमरे के फोकस से बाहर करने, कैमरे के साथ छेड़छाड़ करने, उनके चेहरे को धुंधला करने पर यह ब्लर विजन अलर्ट के साथ गड़बड़ी होने का भी संदेश भेजेगा। एआई आधारित तकनीक कमरों के अंदर लोगों की गिनती भी करेगी और वहां भीड़ होने या संख्या बढ़ने पर सूचना भी देगी। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बॉक्स के जरिये परीक्षा कक्षों की लाइव वीडियो रिकार्डिंग भी की जाएगी।

UP Board High Tech Security to Stop Nakal, AI CCTV in UP Board Exam Centers sfup
Artificial intelligence center

परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की पड़ताल
बोर्ड की ओर से इस बार परीक्षा केंद्र के निर्धारण से पहले ही स्कूल, कॉलेज में मौजूद भौतिक संसाधनों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। इस बार सामाजिक दूरी नियम का पालन करते हुए 8,513 केंद्रों पर 56,03,813 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस संबंध में तैयारियां अंतिम दौर में है।

धागे से सिली हुई उत्तर पुस्तिकाएं 
नकल विहीन परीक्षा के उद्देश्य से बोर्ड की ओर से सभी उत्तर पुस्तिकाओं पर अलग-अलग कोड अंकित करवाए गए हैं। परीक्षा के दौरान आपस में पेज बदले जाने की संभावना के चलते इस बार पिन की जगह उत्तर पुस्तिकाओं को धागे से सिला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board High Tech Security to Stop Nakal, AI CCTV in UP Board Exam Centers sfup
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : amar ujala

परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट 
जिलेवार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। जिला स्तर पर परीक्षा केंद्रों को वीडियो सर्विलांस सिस्टम से जोड़ा गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र की वेब कास्टिंग होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
UP Board High Tech Security to Stop Nakal, AI CCTV in UP Board Exam Centers sfup
परीक्षा देते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

40 परीक्षार्थियों पर होंगे एक कक्ष निरीक्षक
परीक्षा केंद्रों में 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती होगी। इसके साथ ही सचल दस्ते भी आकस्मिक जांच करते रहेंगे। वेब कास्टिंग के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर और राउटर लगाना अनिवार्य है। छात्र-छात्राओं की तलाशी के लिए परीक्षा केंद्रों पर एक महिला समेत तीन सदस्यीय आंतरिक निरीक्षक दस्ते का गठन किया जाएगा। निर्देशों के अनुसार, किसी भी दशा में पुरुष सदस्य छात्राओं की तलाशी नहीं लेंगे। 

डाउनलोड कर लें सफलता एप  
अगर आप भी अपनी तैयारी को और शानदार बनाना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अभी सफलता एप को डाउनलोड कर लें या इस लिंक http://bit.ly/safaltaapp पर क्लिक करके अपने फोन में सफलता एप डायरेक्ट इंस्टॉल कर लें। इसके बाद खुद को इस यूपी बोर्ड स्पेशल क्रैश कोर्स के लिए रजिस्टर करें। या फिर विजिट करें हमारी वेबसाइट www.safalta.com

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed