फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Success Story: यूपीएससी के लिए छोड़ा मॉडलिंग करियर, 10 महीने की सेल्फ स्टडी के दम पर ऐश्वर्या बनीं आईएएस

Tue, 01 Aug 2023 06:00 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 01 Aug 2023 06:00 PM IST
सार

यूपीएससी (UPSC) देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इसे पास करने के लिए परीक्षार्थी 14-15 घंटे कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करते हैं।

विज्ञापन
Success Story of Aishwarya Sheoran who left her modelling career for UPSC became an IAS
Aishwarya Sheoran - फोटो : Social Media

यूपीएससी (UPSC) देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इसे पास करने के लिए परीक्षार्थी 14-15 घंटे कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करते हैं। वहीं कुछ परीक्षार्थी नौकरी करते हुए भी यूपीएससी की तैयारी करते हैं, तो कई ऐसे भी होते हैं जो परीक्षा की तैयारी के लिए नौकरी भी छोड़ देते हैं। उन्हीं में से एक परीक्षार्थी ऐसी भी हैं, जिन्होंने मां के सपनों को पूरा करने के लिए मॉडलिंग को चुना और बाद में यूपीएससी के लिए मॉडलिंग को अलविदा कह दिया।



 

मां के सपनों को पूरा करने के लिए चुना मॉडलिंग करियर

Success Story of Aishwarya Sheoran who left her modelling career for UPSC became an IAS
Aishwarya Sheoran - फोटो : aishwarya__sheoran

साल 2018 में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाली आईएएस ऐश्वर्या श्योरण मिस इंडिया फेमिना रह चुकी हैं। ऐश्वर्या दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स  से ग्रेजुएशन करने के बाद अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए मॉडलिंग में करियर बनाने का निर्णय किया।


ऐश्वर्या बचपन से पढ़ाई में काफी होशियार थीं। उन्होंने दिल्ली के चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में  97.5 प्रतिशत अंक लाकर टॉप भी किया। 

UPSC के लिए छोड़ा मॉडलिंग

Success Story of Aishwarya Sheoran who left her modelling career for UPSC became an IAS
Aishwarya Sheoran - फोटो : aishwarya__sheoran

वह साल 2014 में दिल्ली में क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस बनीं। इसके बाद वह साल 2016 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में शामिल हुईं और फाइनलिस्ट रहीं। हालांकि इसके बाद ही उन्होंने अपना मॉडलिंग करियर छोड़कर यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं। ऐश्वर्या ने कॉलेज के बाद 2018 में कैट की परीक्षा भी दिया और उनका चयन भी हो गया था, लेकिन उन्होंने एडमिशन नहीं लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले प्रयास में UPSC की परीक्षा पास की

Success Story of Aishwarya Sheoran who left her modelling career for UPSC became an IAS
Aishwarya Sheoran - फोटो : aishwarya__sheoran

ऐश्वर्या की मां ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम पर उनका नाम रखा। मॉडलिंग करियर छोड़कर यूपीएससी के लिए ऐश्वर्या ने 10 महीने घर पर ही रहकर तैयारी की। बिना कोचिंग के ही उन्होंने अपने पहले प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली। पहले ही प्रयास में उन्होंने 93वीं रैंक हासिल की थी।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रहती है एक्टिव

Success Story of Aishwarya Sheoran who left her modelling career for UPSC became an IAS
Aishwarya Sheoran - फोटो : aishwarya__sheoran

ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह खूबसूरती में भी किसी हीरोइन से कम नहीं दिखती हैं।  आए दिन वह अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या के 208K फॉलोअर्स हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed