फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Tejasswi Prakash: एक कॉन्टेस्ट ने बदल दी तेजस्वी प्रकाश की जिंदगी, पढ़ें इंजीनियरिंग से बिग बॉस विजेता तक का सफर

Mon, 31 Jan 2022 11:54 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 31 Jan 2022 11:54 AM IST
सार

Bigg Boss Winner Tejasswi Prakash Career : सऊदी अरब के जेद्दाह में जन्म लेने वाली तेजस्वी प्रकाश की बिग बॉस-15 की विजेता बनने तक का सफर बेहद रोमांचक रहा है। अपने भाई की तरह इंजीनियर बनने निकली तेजस्वी प्रकाश भारतीय टेलीविजन की दुनिया में छा गई और अपना एक अलग मुकाम बनाया है। 

विज्ञापन
bigg boss 15 winner tejasswi prakash education career tv shows and full profile details
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
महज 10 साल के टेलीविजन करियर और 28 वर्ष की उम्र में देश के सबसे चर्चित टीवी शो बिग बॉस-15 के ग्रांड फिनाले में बाकी प्रतिभागियों को मात देते हुए  तेजस्वी प्रकाश वायंगकर ने विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है। 11 जून, 1993 को सऊदी अरब के जेद्दाह में जन्म लेने वाली तेजस्वी प्रकाश की बिग बॉस-15 की विजेता बनने तक का सफर बेहद रोमांचक रहा है। अपने भाई की तरह इंजीनियर बनने निकली तेजस्वी प्रकाश भारतीय टेलीविजन की दुनिया में छा गई और अपना एक अलग मुकाम बना लिया है। आइए जानते हैं कहां से पढ़ी हैं तेजस्वी प्रकाश और कैसे हुई टीवी की दुनिया में उनकी एंट्री--  
bigg boss 15 winner tejasswi prakash education career tv shows and full profile details
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की

टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश मुंबई के एक मराठा वायंगकर परिवार से नाता रखती हैं। उनका परिवार मराठा संगीत से जुड़ा हुआ है। तेजस्वी प्रकाश का जन्म भले ही जेद्दाह में हुआ हो, लेकिन उनका पालन-पोषण मराठी भाषी परिवार में हुआ था। शायद इसीलिए उनका शास्त्रीय संगीत से लगाव है और उन्होंने करीब चार वर्ष तक भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण भी लिया।


bigg boss 15 winner tejasswi prakash education career tv shows and full profile details
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

इंजीनियर से एक्ट्रेस का सफर

पहले वह इंजीनियर बनना चाहती थीं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने ही कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट करना शुरू कर दिया था। इंजीनियरिंग के दौरान ही मुंबई फ्रेश फेस कॉन्टेस्ट जीतने के बाद, जब उनकी तस्वीरें अखबारों और मीडिया में जैसे ही आईं तो उनकी जिंदगी ही बदल गई। अगले ही दिन एक प्रोडक्शन हाउस से बुलावा आ गया। इसके बाद, तेजस्वी प्रकाश ने एक्टिंग में हाथ आजमाने और टीवी इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए इंजीनियरिंग का प्रोफेशन छोड़कर अभिनय की दुनिया में कदम रखा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 winner tejasswi prakash education career tv shows and full profile details
तेजस्वी प्रकाश

सस्पेंस-थ्रिलर टीवी सीरीज 2612 से हुआ डेब्यू

तेजस्वी प्रकाश का एक्टिंग डेब्यू लाइफ ओके टीवी चैनल पर 2012 में आए सस्पेंस-थ्रिलर टीवी सीरीज 2612 से हुआ था, इसे 26 नवंबर, 2012 के दिन प्रीमियर किया गया था। इसके बाद तेजस्वी प्रकाश ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2013 में टीवी सीरियल संस्कार- धरोहर अपनो की में देखा गया था, लेकिन तेजस्वी को प्रसिद्धि मिली 2015 में कलर्स टीवी के सीरियल स्वरागिनी- जोड़ें रिश्तों के सुर से, इसमें उन्होंने रागिनी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद 2018 में वे कर्ण संगिनी और सिलसिला बदलते रिश्तों का में भी नजर आईं।

विज्ञापन
bigg boss 15 winner tejasswi prakash education career tv shows and full profile details
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

पहरेदार पिया की के विवाद से मिलीं सुर्खियां

तेजस्वी प्रकाश 2017 में सोनी टीवी के टीवी सीरियल पहरेदार पिया की में दिया सिंह के तौर पर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं, लेकिन बाल विवाह केंद्रित कहानी होने के कारण प्रसारण के कुछ दिन बाद ही सीरियल विवादों में घिर गया था। विवादों के कारण सीरियल और तेजस्वी प्रकाश कई दिनों तक सुर्खियों में रहे थे। इस सीरियल में दिया सिंह की शादी एक छोटे बच्चे से होती दिखाई जाती है और वे उसकी रक्षा का जिम्मा उठाती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed