फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कभी एमेजन में था डिलीवरी ब्वॉय, आज अपनी कंपनी और कमाई लाखों में

Sun, 22 Oct 2017 10:47 AM IST
amarujala.com- Presented by : अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by : अपूर्वा राय Updated Sun, 22 Oct 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
Amazon delivery boy starts own company now he earn 1 lakh every month
क्या आपने कभी सोचा है एमेजन में हजार रुपये का नौकरी करने वाला कोई शख्स कुछ ही समय में लाखों कमा सकता है। जी हां ऐसा संभव है लेकिन हमें बस सही मौके की जरूरत होती है, उसके बाद सही वक्त पर पूरी लगन से मेहनत की जाए तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।


पढ़ें- मुफ्त में देश घूम आया इलाहाबाद का युवक, तरीका बेहद अनोखा
Amazon delivery boy starts own company now he earn 1 lakh every month

आज हम बात कर रहे हैं जयपुर के रघुवीर सिंह चौधरी की। रघुवीर एमेजन में डिलिवरी ब्वॉय का काम करते थे और सैलरी के तौर पर उन्हें सिर्फ 9,000 रुपये महीने मिलते थे। लेकिन आज रघुवीर लाखों कमाते हैं। दरअसल जयपुर जैसे छोटे शहर में ऑनलाइन खाने पीने की चीजे डिलीवर करने की सुविधा नहीं है और इसी कमी को पूरा करने के लिए रघुवीर ने लोगों के घरों तक चाय-नाश्ता डिलिवर करने का स्टार्टअप शुरू किया है। 

Amazon delivery boy starts own company now he earn 1 lakh every month
amezon
जयपुर के रघुवीर सिंह चौधरी आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार से आते हैं। उनके घर की हालत इतनी अच्छी नहीं थी कि वे स्कूल खत्म करने के बाद आगे की पढ़ाई कर पाते। इसलिए मजबूरी में उन्हें डिलीवरी ब्वॉय का काम करना पड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Amazon delivery boy starts own company now he earn 1 lakh every month
रघुवीर साइकिल चलाकर घर-घर सामान डिलीवर करने जाते थे। दिन भर साइकिल चलाते-चलाते वह थक जाते थे। इसके बाद उन्हें चाय की जरूरत पड़ती थी। लेकिन चाय की अच्छी दुकान ढूंढ़ने में उन्हें दिक्कत होती थी। रघुवीर को हर दिन इस स्थिति का सामना करना पड़ता था। उन्होंने सोचा कि मेरी ही तरह न जाने कितने लोग होंगे जिन्हें अच्छी चाय पीने की इच्छा होती होगी और वे चाय नहीं पी पाते होंगे।
विज्ञापन
Amazon delivery boy starts own company now he earn 1 lakh every month

अपनी पहली सैलरी से रघुवीर ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया। सबसे पहले उन्होंने एक कमरा किराए पर लिया। उसके बाद एक व्यक्ति को नौकरी पर रखा। उन्होंने एक ऐप भी तैयार करवा लिया और थोड़े से प्रचार से ही चाय की डिलिवरी करने लगे। उन्होंने अमेजन की डिलिवरी बॉय की नौकरी छोड़ दी। ऐप के साथ ही वह वॉट्सऐप और फोन से भी चाय के ऑर्डर लेने लगे। रघुवीर इस बात से वाकिफ नहीं थे कि उनका आइडिया कितना सफल होगा, लेकिन उनकी चाय और डिलिवरी इतनी अच्छी होती है कि हर दुकान वाला उनसे ही चाय मंगाने लगा। जिस क्वॉलिटी की चाय वह डिलिवर करते हैं वैसी चाय मार्केट में मिलना मुश्किल होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed