😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
KV Admission 2021 Kendriya Vidyalaya Class 1 admission 2021 start on 1st April KVS Admission Process
{"_id":"606334ea8e876702cf4c875b","slug":"kv-admission-2021-kendriya-vidyalaya-class-1-admission-2021-start-on-1st-april-kvs-admission-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिभावक ध्यान दें : केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले 01 अप्रैल से होंगे शुरू, इस कक्षा में मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अभिभावक ध्यान दें : केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले 01 अप्रैल से होंगे शुरू, इस कक्षा में मिलेगा प्रवेश
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 30 Mar 2021 08:00 PM IST
सार
इस बार दाखिले 01 अप्रैल, 2021 से शुरू हो रहे हैं
ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है
विज्ञापन
1 of 4
केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले शुरू
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सभी अभिभावक अपने नौनिहालों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दिलाने का प्रयत्न करते हैं। अक्सर उनकी ख्वाहिश रहती है कि उनके बच्चों को भी केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश मिल जाए। इसके लिए वे हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन अभिभावकों को जिस पल का इंतजार रहता है, वह है केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले शुरू होने का। तो फिर समझ लीजिए आपका इंतजार अब खत्म हो गया है।
शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बार दाखिले 01 अप्रैल, 2021 से शुरू हो रहे हैं। यहां इस खबर में केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से जानकारी दी गई है कि पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 01 अप्रैल, 2021 से शुरू की जाएगी।
2 of 4
केंद्रीय विद्यालय कोदागू का नया भवन
- फोटो : twitter
कक्षा-1 में बच्चों के दाखिला आवेदन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, 2021 तय की गई है। यानी कि अभिभावकों के पास सिर्फ 19 दिन का समय है। अपने बच्चों का केंद्रीय विद्यालय दाखिला कराने के इच्छुक अभिभावक 19 अप्रैल, 2021 को शाम सात बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि दूसरी कक्षा और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए पंजीकरण 08 अप्रैल, 2021 को सुबह 08 बजे से 15 अप्रैल, 2021 को शाम 04 बजे तक किया जा सकता है।
3 of 4
kv sports
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से कक्षा-1 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में और कक्षा-2 और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए ऑफलाइन मोड में संचालित की जाएगी। कक्षा-2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में दाखिले संबंधित स्कूल में सीट की उपलब्धता पर निर्भर करेंगे। केंद्रीय विद्यालयों की दाखिला प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए अभिभावक केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
KVS Admission
इसके अलावा अभिभावक केवीएस के एंड्रॉयड मोबाइल एप के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पहली कक्षा में दाखिले के लिए पंजीकरण पत्र केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर दाखिल विद्यार्थियों के विवरण सूची जारी की जाएगी। यदि पहली सूची जारी होने के बाद सीट खाली रहती हैं तो दूसरी और तीसरी सूची जारी भी जारी की जाती है। ध्यान दें कि सूची प्रत्येक केंद्रीय विद्यालयों द्वारा kvs.gov.in वेबसाइट के अपने पेज पर जारी की जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X