फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इस बड़े विश्वविद्यालय की टॉपर ने दिए 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए कुछ सुनहरे टिप्स

Sun, 21 Apr 2019 04:24 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sun, 21 Apr 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
know about success story of Sandhya Sharma

सरकारी नौकारी हर किसी युवा का सपना होता है। कोई डॉक्टर तो कोई अधिकारी व बैंक में नौकरी करना चाहता है पर आजकल देखा जाएं तो युवाओं का रुझान शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ा रहा है। तो आज हम बात करेंगे संध्या शर्मा से जिंहोंने न सिर्फ आगरा यूनिवर्सिटी में टॉप किया बल्कि आज एसोसिएट प्रोफेसर ए.एन.डी. डिग्री  कॉलेज, कानपुर में कार्यरत होकर अपने सपने को पूरा किया हैं। टीचिंग प्रोफेशन में आप स्कूल में ही नहीं बल्कि अपने कोचिंग सेंटर्स भी खोल सकते हैं। टीचिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। 


 
know about success story of Sandhya Sharma

सबसे पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में बताइये?

  • मैंने 12वीं वृंदावन के एक कॉलेज से की और इसके बाद B. Ed व P.hd वृंदावन (मथुरा) से उत्तीर्ण की। मैंने अपने पिता की दी हुई शिक्षा का भरपूर उपयोग किया और उनकी गाइडेंस में आगे बढ़ती गई। मैंने परास्नातक हिंदी विषय के साथ पास किया। मैंने अपनी जिंदगी में कई स्वर्ण पदक हासिल किए, कॉलेज में सर्वोच्च अंक हासिल कर टॉप किया और गवर्नर द्वारा मुझे सम्मानित भी किया गया।
know about success story of Sandhya Sharma

क्या यह आपका प्रथम प्रयास था?

  • जी, हां यह मेरा प्रथम प्रयास रहा है। मैंने कभी कोई और प्रतियोगी परीक्षा नहीं दी। मैंने उच्च शिक्षा आयोग द्वारा P.hd की मौखिक परीक्षा जोकि 45 मिनट तक चली थी, उसमें द्वितीय स्थान प्राप्त किया और आज अपनी मेहनत को सफलता में बदलकर खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about success story of Sandhya Sharma

आपने हिंदी विषय को ही क्यों चुना?

  • मैंनं 78 प्रतिशत अंकों से साहित्य हिंदी विषय के साथ परास्नातक किया और हिंदी साहित्य बचपन से ही मेरे रग-रग में बसा था मैं एक ब्रज शहर में रहती हूं और मेरा पूरा परिवार हिंदी साहित्य से जुड़ा था और मुझे हिंदी साहित्य रोचक भी लगता है। यही कारण कि मैंने इसी क्षेत्र में पहचान बनाई।
विज्ञापन
know about success story of Sandhya Sharma

युवाओं को इंटरव्यू से संबंधित कोई टिप्स दीजिए?

  • मैं इंटरव्यू में कभी नहीं घबराई और खुद के नोट्स तैयार करना मेरी आदत थी। खुद को आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिखाया और जवाब दिए। इसके अतिरिक्त मैंने अपने विषय की ज्यादा से ज्यादा जानकारी एकत्र कर ली थी। इसलिए मुझे किसी बात का डर नहीं था। प्रतियोगी युवाओं को बेसिक शिक्षा के ज्ञान के साथ संबंधित विषय पर भी अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed