फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

JEECUP 2022: यूपी जेईई पॉलिटेक्निक दाखिला आवेदन की तिथि आगे बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकेंगे अप्लाई

Sun, 01 May 2022 12:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 01 May 2022 12:59 PM IST
सार

UP JEE Polytechnic 2022: यूपी जेईई पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 06 से 10 जून तक आयोजित की जानी है। जो आवेदक अंतिम तिथि से पहले यूपी पॉलिटेक्निक फॉर्म 2022 भरेंगे, वे 30 मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया के समापन के बाद, परीक्षा प्राधिकरण जेईईसीयूपी 2022 आवेदन पत्र सुधार सुविधा शुरू करेगा।

विज्ञापन
JEECUP 2022: Last date to apply extended till May 5 Apply upjee polytechnic at jeecup.admissions.nic.in
यूपी जेईई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UP JEE Polytechnic JEECUP 2022: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने यूपी जेईई पॉलिटेक्निक (UP JEE Polytechnic) ऑनलाइन फॉर्म 2022 भरने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब यूपी पॉलिटेक्निक दाखिला परीक्षा के फॉर्म पांच मई तक भर सकते हैं। यूपी जेईईसीयूपी 2022 की आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, आवेदन पत्र भरना, अपलोड करना, दस्तावेज और शुल्क का भुगतान शामिल है। इससे पहले यूपी पॉलिटेक्निक फॉर्म 2022 भरने की परीक्षा तिथि 30 अप्रैल तक थी। 



JEECUP 2022: Last date to apply extended till May 5 Apply upjee polytechnic at jeecup.admissions.nic.in
यूपी जेईई परीक्षा - सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

यूपी जेईई पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा जून में होगी आयोजित

यूपी जेईई पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 06 से 10 जून तक आयोजित की जानी है। जो आवेदक अंतिम तिथि से पहले यूपी पॉलिटेक्निक फॉर्म 2022 भरेंगे, वे 29 - 30 मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया के समापन के बाद, परीक्षा प्राधिकरण जेईईसीयूपी 2022 आवेदन पत्र सुधार सुविधा शुरू करेगा।
आवेदक 07 मई से 12 मई तक सुधार कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी के लिए और अच्छे अंक के साथ परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए यूपी पॉलिटेक्निक के सैंपल पेपर के आधार पर प्रैक्टिस कर सकते हैं।

JEECUP 2022: Last date to apply extended till May 5 Apply upjee polytechnic at jeecup.admissions.nic.in
यूपी जेईई पॉलिटेक्निक - फोटो : Freepik

यूपी जेईई आवेदन पत्र 2022 भरने के लिए स्टेप्स

  1. उम्मीदवार सबसे पहले जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट - jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  2. पंजीकरण फॉर्म को पूरा करने के लिए दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
  3. शैक्षिक योग्यता, पत्राचार के लिए पता, इच्छुक नजदीकी परीक्षा केंद्र का विवरण और अन्य जानकारियां भरें।
  4. विनिर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें।
  6. यूपी पॉलिटेक्निक फॉर्म 2022 का पूर्वावलोकन करें और जमा करें 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
JEECUP 2022: Last date to apply extended till May 5 Apply upjee polytechnic at jeecup.admissions.nic.in
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

UPJEE 2022 की अहम तारीखें

  1. उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन प्रक्रिया 05 मई, 2022 तक जारी रहेगी। 
  2. यूपी जेईई उम्मीदवारों के लिए प्रवेश-पत्र 29 मई, 2022 को जारी किए जाएंगे।
  3. यूपी जेईई 2022 की आंसर की 13 जून, 2022 को जारी की जाएगी।
  4. यूपी जेईई परिणाम 17 जून, 2022 को घोषित किया जाएगा। 
  5. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 20 जून से 15 अगस्त के बीच की जाएगी। 


 

विज्ञापन
JEECUP 2022: Last date to apply extended till May 5 Apply upjee polytechnic at jeecup.admissions.nic.in
JEECUP

UPJEE 2022 परीक्षा का पेपर पैटर्न

यूपी जेईई में एक पेपर होगा, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि कुल तीन घंटे की होगी। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए चार अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तरों के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। अधिसूचना में जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा के सफल समापन के बाद आंसर की 13 जून, 2022 को जारी की जाएगी जबकि परिणाम 17 जून, 2022 को घोषित किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया 20 जून से 15 अगस्त के बीच की जाएगी। 

शिक्षा एवं रोजगार से संबंधित खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed