एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 12 Jul 2023 10:44 AM IST
सार
JoSAA Counselling 2023 IIT NIT IIIT GFTI Admission: देश की आईआईटी, एनआईटी समेत 116 संस्थानों की 57 हजार से ज्यादा सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग का तीसरे राउंड का सीट आवंटन 12 जुलाई, शाम पांच बजे जारी होगा।
विज्ञापन
1 of 4
JoSAA Counselling
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
JoSAA Counselling 2023 IIT NIT IIIT GFTI Admission: देश की आईआईटी, एनआईटी समेत 116 संस्थानों की 57 हजार से ज्यादा सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग का तीसरे राउंड का सीट आवंटन बुधवार, 12 जुलाई, शाम पांच बजे जारी होगा।
विद्यार्थी जिन्हें पहली बार इस राउंड में प्रथम बार सीट आवंटन हुआ है, उन्हें 14 जुलाई शाम पांच बजे तक आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर सीट असेप्टेंस फीस जमा कर ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। वहीं ऐसे विद्यार्थी जिनकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान दस्तावेजों में कमी पाई जाएगी, उन्हें 15 जुलाई शाम पांच बजे तक क्वेरी का रिस्पॉन्स देना होगा। अन्यथा उनकी सीट निरस्त कर दी जाएगी।
2 of 4
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)
- फोटो : सोशल मीडिया
देर से जारी हुई राजस्थान बोर्ड की टॉप-20 पर्सेंटाइल
इंजीनियरिंग करिअर काउंसलर अमित आहूजा ने बताया कि राजस्थान बोर्ड से 12वीं कक्षा पास करने वाले कई विद्यार्थी बोर्ड पात्रता के चलते परेशानी में रहे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी आरबीएसई द्वारा जोसा काउंसलिंग के पहले राउंड की रिपोर्टिंग के बाद टॉप-20 पर्सेंटाइल जारी की, जो कि सामान्य श्रेणी के लिए 500 में से 414 अंक कट ऑफ रहे। ओबीसी की 419, एससी की 399, एसटी की 387 अंक रही।
3 of 4
IIT NIT Admissions
- फोटो : Amar Ujala
ये टॉप-20 पर्सेंटाइल स्कोर सामान्य व ओबीसी के लिए 75 प्रतिशत से अधिक एवं एससी-एसटी के लिए 65 प्रतिशत से अधिक रहे। ऐसे विद्यार्थी जिनकी 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत से कम प्राप्तांक रहे, उन्हें टॉप-20 पर्सेंटाइल देरी से जारी होने के कारण जोसा काउंसलिंग में मिली सीट पर ऑनलाइन रिपोर्टिंग में फीस भी जमा की, लेकिन टॉप-20 पर्सेंटाइल में नहीं आने के कारण उनकी आवंटित सीट कैंसिल कर दी गई। यदि टॉप-20 पर्सेंटाइल पहले जारी कर दी जाती तो ऐसे विद्यार्थी इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
CSAB Counselling
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एनआईटी सिस्टम की खाली सीटों पर CSAB काउंसलिंग
आहूजा ने बताया कि एनआईटी सिस्टम की एनआईटी, ट्रिपल आईटी एवं जीएफटीआई की खाली रही सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग समाप्त होने के उपरांत सीएसएबी (CSAB) द्वारा काउंसलिंग करवाई जाएगी, जिसके लिए विद्यार्थियों को जोसा काउंसलिंग के छठे राउंड के सीट आवंटन के बाद सीएसएबी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए जोसा वेबसाइट पर दिए गए लिंक द्वारा ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसकी समस्त जानकारी सीएसएबी वेबसाइट पर समय अनुसार उपलब्ध करवा दी जाएगी। यह काउंसलिंग अगस्त के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X