HSSC TGT Recruitment 2023: सरकारी नौकरी कर इंतजार कर रहे युवाओं के पास बेहतरीन मौका है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती के तहत एचएसएससी के द्वारा हरियाणा सरकार की ओर से संचालित स्कूलों में टीजीटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
HSSC Recruitment 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कर 7500 पदों पर भर्ती, शिक्षक बनने का है सुनहरा मौका
HSSC TGT Recruitment 2023: सरकारी नौकरी कर इंतजार कर रहे युवाओं के पास बेहतरीन मौका है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
HSSC TGT Recruitment 2023: पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों के पास विशिष्ट विषयों में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक और शिक्षा स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, भिवानी द्वारा आयोजित आवेदित पद के लिए संबंधित विषय की हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी)/स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) उत्तीर्ण होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in अधिसूचना देखें।
HSSC TGT Recruitment आयु सीमा पात्रता : आवेदक उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 से कम न हो और अधिकतम 42 वर्ष से ज्यादा भी नहीं होनी चाहिए।
HSSC TGT Recruitment वेतनमान : इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों को 4600/- रुपये के ग्रेड पे के साथ 9300-34,800 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिए जाने का प्रावधान है।
HSSC TGT Recruitment 2023 महत्वपूर्ण तिथियां
अधिसूचना प्रकाशन की तिथि : 21 फरवरी, 2023
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 23 फरवरी, 2023
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 15 मार्च, 2023
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 20 मार्च, 2023
HSSC TGT Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें?
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की टीजीटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना अग्रिम रूप से ऑनलाइन आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले, उम्मीदवारों को यह जांचना चाहिए कि उन्होंने फॉर्म के प्रत्येक क्षेत्र में सही विवरण भरा है। पंजीकरण की अंतिम तिथि के बाद, किसी भी परिस्थिति में कोई परिवर्तन/सुधार/संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कमेंट
कमेंट X