{"_id":"5cb8214ebdec22143e2c7b14","slug":"hp-board-2019-10th-12th-result-latest-update-know-about-important-dates-sarkari-result","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"HP Board Result 2019: बोर्ड ने बताया इस दिन आएगा 10वीं, 12वीं की परीक्षा का परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HP Board Result 2019: बोर्ड ने बताया इस दिन आएगा 10वीं, 12वीं की परीक्षा का परिणाम
Thu, 18 Apr 2019 02:08 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
HP Board 2019: बोर्ड नेे परिणामों को लेकर अहम सूचना दी है। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में बैठे लगभग ढ़ाई लाख परीक्षार्थियों के नतीजे 22 अप्रैल, 2019 को जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने अप्रैल के अंत तक 12वीं और 10वीं के वार्षिक परिणाम घोषित करने का लक्ष्य रखा था।
आपको बता दें कि परिणाम के लिए कर्मचारियों पर बोझ डालने के बजाय, बोर्ड ने स्टाफ सदस्यों की संख्या में वृद्धि की है। बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्रों को भी बढ़ा दिया है जिन्हें 30 से बढ़ाकर 53 कर दिया गया है। पेपर मूल्यांकन में लगे शिक्षकों की संख्या में भी वृद्धि की गई है।
HP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : HP Board Result 2019
Telangana Board परिणाम जानने के लिए रजिस्टर करें : TS Intermediate Result 2019
HP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : HP Board Result 2019
Telangana Board परिणाम जानने के लिए रजिस्टर करें : TS Intermediate Result 2019
अबी हाल ही में बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा था कि बोर्ड अप्रैल के अंत तक वार्षिक परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा करेगा। हालांकि, आधिकारिक छुट्टियों के कारण, इसकी तिथि के अनुसार लक्ष्य तय नहीं किया गया है, लेकिन अब 22 अप्रैल, 2019 तक, दोनों वर्गों के परिणामों को घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल 24 अप्रैल को, बोर्ड ने 12वीं का परिणाम घोषित किया था, जबकि 3 मई को, 10वीं का परिणाम सामने आया था। यदि बोर्ड अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में सफल होता है, तो 12वीं का परिणाम पिछले साल की तुलना में दो से तीन दिन देरी से आएगा, जबकि 10वीं का परिणाम परीक्षकों को दो या तीन दिन पहले दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य भर में नियमित छात्रों की वार्षिक परीक्षा आयोजित करने के लिए 1980 परीक्षा केंद्र बनाए थे। एसओएस परीक्षाओं के 223 केंद्र थे। इन परीक्षा केंद्रों में 10वीं के 1,11,977 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जबकि 12वीं में 95,497 उम्मीदवार वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके अलावा, एसओएस की 8वीं में 321, 10वीं में 10,414 और 12वीं में 17,419 परीक्षार्थी हैं।

कमेंट
कमेंट X