फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

GATE 2022 Registration: आईआईटी खड़गपुर ने गेट शेड्यूल में किया बदलाव, दो सितंबर तक टाली आवेदन प्रक्रिया

Tue, 31 Aug 2021 10:31 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 31 Aug 2021 10:31 AM IST
सार

IIT GATE 2022 Online Registration Application: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को टाल दिया गया है। पहले गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त, 2021 से शुरू होने थे, लेकिन आखिरी समय पर इसे दो सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है। अब उम्मीदवार 02 सितंबर, 2021 से गेट-2022 के लिए आवेदन कर पाएंगे। इस बार, इसका आयोजन आईआईटी खड़गपुर की ओर से किया जा रहा है।

विज्ञापन
GATE 2022 Registration Online Application will start from September 02 2021
गेट 2022: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग, - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

IIT GATE 2022 Online Registration Application: आईआईटी खड़गपुर की ओर से  जारी किए नए संशोधित शेड्यूल के अनुसार, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अब 02 सितंबर, 2021 से शुरू होगी। इस वर्ष GATE 2022 का आयोजन  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), खड़गपुर द्वारा किया जा रहा है। एक बार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, इच्छुक और पात्र छात्र 24 सितंबर, 2021 को या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर गेट 2022 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले गेट परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त को शुरू होने वाली थी, लेकिन ऐन वक्त पर स्थगित कर दिया गया था। 



दो नए विषय जीई और एनएम भी जोड़े गए
आईआईटी खड़गपुर की ओर से जारी गेट 2022 की अधिसूचना के मुताबिक तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा हेतु दो नए पेपर जीई (ज्योमेटिक्स इंजीनियरिंग) और एनएम (नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग) भी पेश किए गए हैं। आईआईटी खड़गपुर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 की तिथियों का भी एलान कर दिया है। GATE इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (graduate aptitude test in engineering) का संक्षिप्त नाम है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है और कई छात्र एम.टेक प्रवेश या सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की सीधी भर्ती के लिए इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं। 

GATE 2022 Registration Online Application will start from September 02 2021
गेट 2022: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

फरवरी 2022 में होंगी परीक्षाएं
GATE 2022 परीक्षा 05, 06, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित होने वाली है। GATE 2022 परीक्षा 180 मिनट की अवधि की होगी और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। गेट परीक्षा आयोजित करने के लिए कुल 195 केंद्र आवंटित किए गए हैं। यह परीक्षा अगले वर्ष 05, 06, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे गेट 2022 संबंधी तमाम तरह की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://gate.iitkgp.ac.in/index.html पर दी गई जानकारी को ही अधिकृत मानें। 

GATE 2022 Registration Online Application will start from September 02 2021
engineering - फोटो : सोशल मीडिया

परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे
GATE 2022 परीक्षा के तहत परीक्षा पत्र विशुद्ध रूप से वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे, जिसमें कुछ मल्टीपल च्वॉइस क्वेश्चन (MCQs) होंगे, जबकि शेष प्रश्नों में मल्टीपल सेलेक्ट क्वेश्चन (MSQs) और/या संख्यात्मक उत्तर प्रकार प्रश्न यानी न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) शामिल होंगे। GATE 2022 के उम्मीदवारों के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि एक या दो विषयों को पेपर के लिए उपस्थित होने की अनुमति है। छात्र पेपर कांबिनेशन की सूची में से दो पेपरों के संयोजन का चयन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
GATE 2022 Registration Online Application will start from September 02 2021
engineering students - फोटो : Freepik

एक से अधिक आवेदन न करें
हालांकि, यदि कोई छात्र एक या दो पेपर के लिए उपस्थित होना चाहता है तो उसे केवल एक आवेदन पत्र भरना होगा। यदि कोई छात्र एक से अधिक आवेदन पत्र जमा करता है, तो केवल एक आवेदन स्वीकार किया जाएगा और बाकी को अस्वीकार कर दिया जाएगा और पंजीकरण शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। वहीं इस बार कुल प्रश्नों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले GATE के कुल सवालों की संख्या 27 थी, लेकिन उपरोक्त दो नए विषय के पेपर के आने के बाद अब यह संख्या बढ़कर 29 हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed