फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

करिअर गाइडेंस: अभ्यास से क्लीयर होंगी नीट और जेईई परीक्षाएं, एनटीए ने तैयार किया यह ऐप

Fri, 14 May 2021 09:06 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 14 May 2021 09:06 AM IST
सार

अगर आप नीट और जेईई क्वालिफाई करना चाहते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है।

विज्ञापन
Competition Preparation To Crack NEET JEE Prepare With National Test Abhyas App
नेशनल टेस्ट अभ्यास ऐप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इस बार नीट परीक्षा का आयोजन एक अगस्त को होना निर्धारित है। जबकि जेईई की परीक्षाओं को लेकर नई तिथि अभी जारी नहीं हुई है। अगर आप नीट और जेईई क्वालिफाई करना चाहते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है। देशभर में अमूमन सभी अभिभावकों की ख्वाहिश होती है कि उनके बच्चे डॉक्टर या इंजीनियर बनकर शानदार नौकरी पा लें या फिर अपना अस्पताल खोल लें।


इससे समाज में उनके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन देश में मेडिकल एजुकेशन और इंजीनियरिंग सेक्टर में करिअर बनाना इतना आसान काम नहीं है। चिकित्सा क्षेत्र में बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी यानी एमबीबीएस (MBBS) बीएचएमएस, बीएएमएस और बीडीएस (BDS) वहीं इंजीनियरिंग में आईआईटी, ट्रिपल आईटी और एनआईटी जैसे संस्थानों में दाखिले के लिए लाखों छात्र किस्मत आजमाते हैं।  
 

Competition Preparation To Crack NEET JEE Prepare With National Test Abhyas App
NEET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) और इंजीनियरिंग के लिए जेईई यानी ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन देना पड़ता है। हर साल लगभग लाखों स्टूडेंट इन परीक्षाओं में भाग लेते हैं। लेकिन महज कुछ ही नीट और जेईई क्वालीफाई कर पाते हैं। इसके बाद उन्हें उनकी रैंक के अनुसार, देश के विभिन्न चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में दाखिले मिलते हैं। 
यहां हम आपको ऐसी जानकारी दे रहे हैं जिससे नीट और जेईई परीक्षा को क्लीयर करना आपके लिए बेहद आसान हो जाएगा। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस एक नेशनल टेस्ट अभ्यास एप (National Test Abhyas App) डाउनलोड करना है। यह एप कोई सामान्य ऐप नहीं है। इसे विशेष तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के साथ मिलकर तैयार कराया है। 
 

Competition Preparation To Crack NEET JEE Prepare With National Test Abhyas App
JEE MAIN Advanced - फोटो : अमर उजाला

यह मोबाइल ऐप है छात्रों को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मुख्य जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करता है। यह एप विभिन्न विषयों और परीक्षाओं के लिए मॉक टेस्ट आयोजित करता है जिसे छात्र अपनी तैयारी के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐप एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म के एप स्टोर पर भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Competition Preparation To Crack NEET JEE Prepare With National Test Abhyas App
एनटीए - फोटो : NTA

एप डाउनलोड करने के बाद, छात्रों को नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि जैसे विवरण प्रदान करके साइन अप करना होगा। एप में लॉग इन करने के बाद, छात्र परीक्षा और विषय का चयन कर सकते हैं, और मॉक टेस्ट में भाग ले सकते हैं। खास बात है कि परीक्षा का वास्तविक माहौल तैयार करने के दृष्टिकोण से जब तक फोन का फ्लाइट मोड चालू नहीं होगा तब तक एप परीक्षण शुरू नहीं करेगा। 

 

विज्ञापन
Competition Preparation To Crack NEET JEE Prepare With National Test Abhyas App
Exam

एक बार मॉक टेस्ट समाप्त होने के बाद, फोन को फिर से इंटरनेट से कनेक्ट करें और सबमिट करें। एप, तैयारी में मदद करने के अलावा, यह भी अभ्यास कराता है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) कैसे आयोजित होती है। क्योंकि, मॉक टेस्ट परीक्षण का डिजाइन एनटीए द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षाओं के समान है। हालांकि, नीट 2021 को ओएमआर आधारित टेस्ट के रूप में ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा। जबकि, इंजीनियरिंग की परीक्षा, जेईई मेन और जेईई एडवांस ऑनलाइन आयोजित की जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed