😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
CBSE Term -1 Results know answers of some important questions about CBSE Term 1 Results
{"_id":"622c8c0756561b4f1c307057","slug":"cbse-term-1-results-know-answers-of-some-important-questions-about-cbse-term-1-results","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CBSE Term -1 Results: सीबीएसई के टर्म-1 परीक्षा परिणाम से संबंधित सभी जरूरी सवालों के जवाब इस खबर में मिलेंगे","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE Term -1 Results: सीबीएसई के टर्म-1 परीक्षा परिणाम से संबंधित सभी जरूरी सवालों के जवाब इस खबर में मिलेंगे
CBSE Term -1 Results: बीएसई ने देर रात दसवीं का परिणाम स्कूलों को ईमेल के माध्यम से भेज दिया था। इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि बारहवीं कक्षा के परिणाम भी जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
CBSE Term -1 Results
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
CBSE Term -1 Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षा की टर्म-1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने इस बार छात्रों के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के बजाय ईमेल के माध्यम से स्कूलों को भेजे हैं। सीबीएसई के इस कदम के कारण अब छात्रों की दुविधा और ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में अमर उजाला लाया है छात्रों के लिए कुछ जरूरी सवाल और उनके जवाब, जिन्हें जानकर छात्र परीक्षा और परिणाम को लेकर अपनी दुविधाओं को दूर कर सकते हैं।
2 of 7
CBSE Term -1 Results
- फोटो : Amar Ujala
CBSE Term -1 Results: सीबीएसई की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी किए जाएंगे?
सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं कक्षा का परिणाम के लिए जारी किए गए सर्कुलर में बताया था कि छात्रों के परिणाम केवल थ्योरी परीक्षा में किए गए प्रदर्शन के आधार पर जारी किए गए हैं। छात्रों का स्कोरकार्ड इस बार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इसलिए अब ऐसी उम्मीद कम ही है कि बोर्ड छात्रों के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। हालांकि, टर्म-2 परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है।
CBSE Term -1 Results: क्या टर्म-1 परीक्षा में पास और फेल भी होंगे छात्र?
नहीं, सीबीएसई ने पहले ही इस बात का जिक्र कर दिया है कि टर्म-1 परीक्षा में छात्रों का पास या फेल स्टेटस नहीं बताया जाएगा। टर्म-2 परीक्षा के बाद दोनों परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन का आंकलन कर के मार्कशीट तैयार की जाएगी। वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ रंजीत सिंह ने इस बात पर कहा कि टर्म-1 परीक्षा के परिणाम केवल छात्रों के प्रदर्शन के आंकलन के लिए है। ताकि ऐसे छात्र जो टर्म-1 परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं अपना प्रदर्शन सुधार सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
CBSE Term -1 Results
- फोटो : Amar Ujala
CBSE Term -1 Results: क्या टर्म-1 परीक्षा में टॉपर की सूची भी जारी होगी?
नहीं, चूंकि टर्म-1 परीक्षा में किसी भी छात्र का पास या फेल का स्टेटस नहीं बताया जा रहा है। इसलिए इस परीक्षा में टॉपर की घोषणा नहीं होगी। वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ रंजीत सिंह ने बताया कि सीबीएसई ने परिणाम को स्वयं परफॉर्मेंस (प्रदर्शन) का नाम दिया है। इससे छात्र और उनके परिजनों को अपने प्रदर्शन का अंदाजा हो जाएगा। साथ ही वह अगले टर्म की परीक्षा के लिए खुद को तैयार भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
CBSE Term -1 Results
- फोटो : Amar Ujala
CBSE Term -2 Exams: टर्म- 2 परीक्षा की डेटशीट हो चुकी जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा की डेटशीट जारी हो चुकी है। यह परीक्षाएं 26 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएंगी। 12वीं की टर्म-2 परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, परीक्षा की समाप्ति 15 जून, 2022 को होगी। वहीं, 10वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होगा और 24 मई, 2022 को परीक्षा की समाप्ति होगी। बता दें कि इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में करीब 36 लाख छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीयन कराया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X