Career Tips: यूं तो बोलने का हुनर हर जगह काम आता है, लेकिन जब बात पेशेवर जगत की हो, तो यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि पेशेवर जगत में कंपनियां ऐसे पेशेवरों को ज्यादा तवज्जो देती हैं, जिनमें प्रेजेंटेशन देने का हुनर, बेहतर संचार कौशल, विभिन्न प्रोग्रामिंग भाषाओं का ज्ञान और डिजिटल दुनिया की बेहतर समझ हो। साथ ही, वे ग्राहकों के हिसाब से खुद को ढालकर अपनी बातचीत से उन्हें प्रभावित कर सकें।
यदि आप कॉलेज में अध्ययनरत छात्र या कोई फ्रेशर हैं, तो आपको कॉरपोरेट सेक्टर में प्रवेश करने और टिके रहने के लिए सबसे पहले अपने संचार कौशल पर काम करना होगा। इससे ही आपमें पेशेवर गुण विकसित होंगे। कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखकर आप ऐसा कर सकते हैं।
2 of 5
Career Tips
- फोटो : freepik
बुनियाद को बनाएं बेहतर
सबसे पहले एक आकर्षक और अपडेटेड कवर लेटर और रिज्यूमे बनाना सीखें। आजकल अधिकतर हायरिंग लिंक्डइन प्लेटफॉर्म के जरिये होती है। ऐसे में, लिंक्डइन पर एक प्रोफेशनल और अपने तकनीकी कौशल को पेश करने के लिए एक आकर्षक पोर्टफोलियो बनाएं। इससे प्रबंधक को आपकी खूबियों और स्किल्स को जानने में आसानी होगी। आप चाहें तो खुद का पोर्टफोलियो वेबसाइट भी बना सकते हैं या अपने हुनर और काम को दिखाने के लिए मीडियम जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं।
3 of 5
Career Tips
- फोटो : freepik
कारगर कोर्स
संचार से जुड़े कौशल सीखने के लिए आप हार्वर्ड के ऑनलाइन कोर्स 'प्रेजेटिंग विथ कॉन्फिडेंस', 'ऑर्गेनाइजेशन लीडरशिप' और 'डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रेटजी' (tinyurl.com/33rx7kna) का रुख कर सकते हैं। आप स्किल इंडिया का 'टेक्निकल राइटिंग', 'सोशल मीडिया मार्केटिंग' और 'डेवलपिंग मीडिया कंटेंट' के साथ-साथ स्वयं पोर्टल पर आईआईटी, रुड़की का 'इन मार्केटिंग' (tinyurl.com/yur3t7mc) और 'इंग्लिश एट वर्कप्लेस' कोर्स कर सकते हैं।
इसके अलावा, कॉरपोरेट संचार को विकसित करने के लिए ऐसी किताबें, ब्लॉग और लेख पढ़ना लाभदायक होता है, जिनसे कॉरपोरेट में सफल होने के सुझाव मिलें।
4 of 5
Career Tips
- फोटो : freepik
इंटर्नशिप से सीखें
संचार कौशल को बेहतर बनाने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने के लिए इंटर्नशिप और ट्रेनिंग प्रोग्राम बेहतर विकल्प होते हैं। ऐसे में आप लिंक्डइन, इंडीड, इंटर्नशाला व अन्य प्लेटफॉर्म के जरिये किसी संगठन, स्टार्टअप या कॉरपोरेट विभागों में इंटर्नशिप करके संवाद कौशल का हुनर सीख सकते हैं।
इंटर्नशिप के दौरान आप संचार करने के प्रभावी कौशल के साथ लेखन, प्रेजेंटेशन तैयार करने, पब्लिक स्पीकिंग, डाटा की मदद से संचार करना और क्रिटिकल थिकिंग जैसे कौशल भी सीख सकते हैं।
5 of 5
Career Tips
- फोटो : freepik
एआई की लें मदद
नौकरी पाने के लिए आपको प्रबंधक को यह विश्वास दिलाना होगा कि आपके पास वे सभी कौशल हैं, जिनकी उन्हें तलाश है। इसके लिए आपको इंटरव्यू में पूछे जाने वाले प्रश्नों को बेहद रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करना आना चाहिए। आप चैटजीपीटी, कोपायलट, इंटरव्यूइंग डॉट एआई, वीमॉक आदि एआई टूल्स से साक्षात्कार में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्नों की तैयारी कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X