फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बिहार बोर्ड: मां-बाप ने भूखे रहकर भरा मेरा पेट, अब आईपीएस बन पूरा करूंगा उनका सपना

Sat, 27 Mar 2021 11:51 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, पटना
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 27 Mar 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
Bihar Board BSEB 12th Topper : Know the story and struggle of 2nd topper mohd chand
Bihar Board class 12 Result 2021 Toppers - फोटो : Amar Ujala Graphics

जीवन काफी अभाव में बीता। मां-बाप ने खुद को भूखा रख मुझे खिलाया और पढ़ाया। यह कहानी नवाबगंज के रहने वाले मोहम्मद चांद की है। शुक्रवार को बिहार बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हुए। जिसमें मो.चंद ने कॉमर्स  संकाय में 470 अंक हासिल कर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 

रात-रात भर पढ़ाई कर हासिल किया यह मुकाम

मो. चंद के पिता वसी अहमद पेशे से ग्रिल मिस्त्री हैं। अहमद ने बताया कि बेटे ने यह मुकाम अपनी कड़ी मेहनत और परिश्रम से हासिल किया है। वह परीक्षा के दौरान रात-रात भर जागकर पढ़ाई करता था। परिणामस्वरूप वह हर कक्षा में अव्वल आता था। अब बस इतनी ही तमन्ना है कि बेटा आगे खूब पढ़े।

Bihar Board BSEB 12th Topper : Know the story and struggle of 2nd topper mohd chand
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट - फोटो : Amar Ujala Graphics

आईपीएस बन करना चाहता हूं देश सेवा

मोहम्मद चंद बताते हैं कि मैं अपने मां-बाप का सपना पूरा करना चाहता हूं। यूपीएससी की तैयारी के लिए खूब पढ़-लिखकर कर आईएएस या आईपीएस बनकर देश सेवा करना चाहता हूं। वहीं मो.चंद की मां नूरी बेगम बताती हैं कि बेटे की उपलब्धि से जिले के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 

Bihar Board BSEB 12th Topper : Know the story and struggle of 2nd topper mohd chand
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 - फोटो : File

कॉमर्स संकाय में सुगंधा ने किया था टॉप 

बता दें बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने शुक्रवार, 26 मार्च, 2021 को दोपहर साढ़े तीन बजे बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के परिणामों की घोषणा कर दी थी। बिहार इंटर रिजल्ट 2021 में प्रथम श्रेणी में 3,61,597 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 5,42,993 विद्यार्थी जबकि तृतीय श्रेणी में 1,41, 352 विद्यार्थी सफल हुए हैं। वहीं कुल परीक्षार्थियों की संख्या 13,40,267 है, जिसमें से कुल 10,45,950 विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं कॉमर्स संकाय की बात करें तो सुगंधा कुमारी के 471; प्रीति सिंह व एमडी अहतेशाम के 468; शाहिमा बानो, मैत्रिका वर्मा व रक्षा राज के 467 और शिवानी कुमारी व पीयूष साहा के 465 अंक आए थे। 

यह भी पढ़ें - बिहार बोर्ड : ये हैं 12वीं परीक्षा के टॉपर्स, यहां जानिए किसे मिले कितने नंबर 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed