फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bihar Board 10th Result 2020: 10वीं के बाद बना सकते हैं, इन नौकरी और डिप्लोमा कोर्स के जरिए अपना करियर

Mon, 25 May 2020 11:41 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 25 May 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
bihar board 10th result 2020: After 10th, you can make your career through these diploma courses
Bihar Board Matric Result 2020

Bihar Board 10th Result 2020 : बिहार बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट का इंतजार लगभग 15 लाख छात्र कर रहें हैं जो कि जल्द ही जारी भी हो सकता है। इस लिये 10वीं में पास होने वाले छात्रों को आगे के भविष्य के लिए भी कई सवाल होंगे कि किन -किन कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। साथ ही कुछ छात्र 10वीं के बाद नौकरी भी करना चाहते होंगे उनके लिए क्या सरकारी जॉब हैं। तो इस लेख के जरिए जानेंगे कि 10वीं के बाद आप किन कोर्स में प्रवेश ले सकते है साथ ही अगर आप सरकारी जॉब करना चाहते हैं तो इन संस्थानो में आवेदन कर सकते हैं -




इन कोर्स में ले सकते हैं प्रवेश:

  • 10वीं पास करने के बाद आप 11वीं में प्रवेश ले सकते हैं। इसमें भी आप विज्ञान,कला और वाणिज्य वर्ग में से आपनी रूचि के हिसाब से विषयों का चयन कर सकते हैं। आप अगर डिप्लोमा कोर्स करना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं। जैसे - आईटीआई और पॉलिटेक्निक
bihar board 10th result 2020: After 10th, you can make your career through these diploma courses

आईटीआई:

  • कई सरकारी नौकरियों में आईटीआई डिप्लोमा मांगा जाता है। इसलिए इसमें प्रवेश लेकर आप आपनी पसंद की ट्रेड से आईटीआई का डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं।  समय समय पर रेलवे, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड जैसे संस्थान आईटीआई डिप्लोमा धारकों के लिए नौकरियां निकालती रहती हैं।

आईटीआई के कुछ प्रमुख ट्रेड:

  • कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट
  • इलेक्ट्रीशियन
  • मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर
  • डी.टी.पी. ऑपरेटर
  • स्टेनोग्राफी/आशुलिपि या शॉर्टहैंड
bihar board 10th result 2020: After 10th, you can make your career through these diploma courses

पॉलिटेक्निक:

  • अगर आपका सपना इंजिनियरिंग के क्षेत्र में जाने का है तो आप 10वीं के बाद से ही इसमें आपना भविष्य बना सकते हैं। इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए आपको 10वीं के बाद आपनी पसंद के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेना होगा। पॉलिटेक्निक कोर्स के बाद विद्यार्थी सीधे बी.टेक द्वितीय वर्ष में दाखिला पा सकते है।  कुछ राज्यों में पॉलिटेक्निक कोर्स में प्रवेश के लिए एंट्रेंस परीक्षा देना जरूरी होता है और कई राज्यों में 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनाई जाती है।

पॉलिटेक्निक के कुछ डिप्लोमा कोर्स:

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रोनिक्स एवं संचार
विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी:

bihar board 10th result 2020: After 10th, you can make your career through these diploma courses

बिहार लोक सेवा आयोग में करियर:

  • 10वीं पास छात्र बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा निकाले गये मोटल व्हीकल इंस्पेक्टर के पद पर भी आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होना और ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जरूरी है, साथ ही वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए पुरुषों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 37 वर्ष, जबकि महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।

सेना में मौका:

  • 10वीं पास उम्मीदवार भारती सेना में सैनिक के पद पर होना वाली भर्ती में भाग ले सकते हैं। इस पद पर कार्य करने के लिए आपकी शारीरिक क्षमताओं का भी परीक्षण किया जाता है
विज्ञापन
bihar board 10th result 2020: After 10th, you can make your career through these diploma courses

रेलवे में करियर:

  • भारतीय रेलवे भी 10वीं पास उम्मीदवारों को नौकरी का मौका देती है। इसके लिए रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन कराती है।इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट के आधार पर किया जाता है।

कर्मचारी चयन आयोग देता है 10वीं पास को मौका:

  • कर्मचारी चयन आयोग 10वीं पास उम्मीदवार के लिए एमटीएस परीक्षा का आयोजन कराता है। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। इस परीक्षा में पास होन के बाद कर्मचारी उम्मीदवारों का चयन विभिन्न पदों जैसे- चपरासी, दफ्तरी, फराश, चौकीदार, सफाईवाला, माली आदि पर किया जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed