भारतीय टीम अभी वेस्टइंडीज के दौरे पर है। जहां वो टी-20 और वनडे सीरीज जीत चुकी है और अब गुरुवार से टेस्ट सीरीज भी शुरू हो गई है, जो कि टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। टेस्ट सीरीज में मैदान पर उतरने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।
विराट-बुमराह ने शर्ट उतारकर दिखाए सिक्स पैक एब्स, टांग खींचने आ गए युवराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ एक शर्टलेस फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली के सिक्स पैक्स एब्स नजर आ रहे थे। जिसपर टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह ने कॉमेंट किया जिसके बाद उनके कॉमेंट के साथ बुमराह और कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया छा गई।
Sun soaking with @virat.kohli and the team 🌊🌊
A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1) on
युवराज सिंह ने जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली की फोटो पर लिखा है कि,'ओह हो, फिटनेस आइडल'। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें कोहली के अलावा जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, इशांत शर्मा और टीम के कुछ सहयोगी स्टाफ समुद्र के किनारे शर्टलेस पोज में नजर आए थे।
मालूम हो कि युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और वे इस समय ग्लोबल टी-20 लीग कनाडा में खेलते नजर आए थे। इसके अलावा वे कई और देशों की लीग में भी खेलते नजर आएंगे।