इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे बड़ी बोली पाने वाले हरफनमौला भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह की साख मंगलवार को यहां होने वाली नीलामी में दांव पर लगी होगी। इस साल होने वाले विश्व कप के मद्देनजर फ्रेंचाइजी की नजरें विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी पर है।
2 of 9
yuvraj singh and chris gayle
युवराज जब लय में थे तब उनके लिए 16 करोड़ रुपये की बोली लगी थी लेकिन पिछले सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें और क्रिस गेल को आधार कीमत दो करोड़ रुपये की कीमत के साथ टीम से जोड़ा था। गेल ने अपने प्रदर्शन से टीम विश्वास जीता तो वहीं युवराज आठ मैचों में सिर्फ 65 रन बना सके। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि टीम ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया।
भारत के लिए जून 2017 में अंतिम बार खेलने वाले 37 साल के खिलाड़ी ने खुद को एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य की सूची में रखा है। इस सूची में रिद्धिमान साहा, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।
नए शहर में नीलामी होने के साथ ही इस बार इसमें नए संचालक दिखेंगे। आईपीएल नीलामी में नियमित रूप से संचालन करने वाले रिचर्ड मेडले इस बार नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे और नीलामी के संचालन की जिम्मेदारी ह्यू एडमिडेस को सौंपी गई है। एडमिडेस को नीलामी कंपनी क्रिस्टी में 30 साल से अधिक का अनुभव है।
5 of 9
लसिथ मलिंगा
- फोटो : IPL official web
दिलचस्प बात यह है कि 346 क्रिकेटरों के पूल में अधिकतम आधार मूल्य दो करोड़ रुपये की सूची में कोई भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। इस आधार कीमत की सूची में शामिल नौ खिलाड़ियों में बैंडन मैकुलम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिंगा, शॉन मार्श, सैम कुरेन, कोलिन इनग्राम, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज और डार्शी शार्ट जैसे नाम हैं।