{"_id":"5bedc20dbdec220a7e0f8a68","slug":"yuvraj-gautam-including-other-players-release-by-their-respective-franchises-before-ipl-auction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: नीलामी से पहले इन खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, फ्रेंचाइजी ने दिखाया बाहर का रास्ता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: नीलामी से पहले इन खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, फ्रेंचाइजी ने दिखाया बाहर का रास्ता
Fri, 16 Nov 2018 12:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किंग्स इलेवन पंजाब ने अगले महीने होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी से पहले युवराज सिंह को हटा दिया जबकि राजस्थान रायल्स ने भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को इस साल के शुरू में 11.5 करोड़ रूपये की राशि देने के बाद अब बाहर कर दिया।
2 of 7
delhi daredevils
दिल्ली डेयरडेविल्स ने उम्मीद के अनुरूप गौतम गंभीर को बाहर किया, जिन्होंने 2018 सत्र के बीच में खराब फार्म के कारण हटने का फैसला किया था। भारत के लिए जून 2017 में खेले युवराज को किंग्स इलेवन पंजाब ने जनवरी में नीलामी में दो करोड़ रूपये के आधार मूल्य में खरीदा था।
3 of 7
chris gayle
क्रिस गेल को पंजाब की टीम ने दो करोड़ रूपये के आधार मूल्य में लिया था और 2018 के सत्र में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद के मुताबिक बरकरार रखा है। गुरूवार को खिलाड़ियों को बरकरार रखने की अंतिम तारीख समाप्त हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
rajasthan royals
राजस्थान रायल्स ने उनादकट को बाहर किया जबकि दस लाख डालर से ज्यादा की राशि में खरीदे गए बेन स्टोक्स को साथ रखा है। उसने इंग्लैंड के इस आलराउंडर को 12.5 करोड़ में खरीदा था। सीनियर आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को भी बरकरार रखा गया है, जो निलंबन के कारण 2018 आईपीएल में नहीं खेल पाए थे। उनादकट के अलावा रायल्स ने अनुरीत सिंह, अंकित शर्मा और जतिन सक्सेना को बाहर कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 7
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : ipl
सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल रिद्धिमान साहा के साथ वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट को भी बाहर किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।