{"_id":"5803c2f14f1c1bd87529219b","slug":"yasir-shah-becomes-fastest-100-test-wicket-taker","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तोड़ा अश्विन का रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तोड़ा अश्विन का रिकॉर्ड
Mon, 17 Oct 2016 02:21 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 17 Oct 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
यासिर शाह
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी यासिर शाह ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह रिकॉर्ड सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट लेने का है। वह सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं।
इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तोड़ा अश्विन का रिकॉर्ड
2 of 3
यासिर शाह
- फोटो : getty
यासिर शाह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट 21 रन खर्च करके पांच विकेट हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिये। 30 वर्षीय इस क्रिकेटर ने करियर के 17 वें टेस्ट यह उपलब्धि हासिल की है। यासिर ने अपने डेब्यू के बाद मजह 1 साल 357 दिनों में यह कारनामा किया। इससे सबसे कम समय में 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड आर अश्विन के नाम था। अश्विन ने 2 साल आठ दिन में यह उपलब्धि हासिल की थी।
इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तोड़ा अश्विन का रिकॉर्ड
3 of 3
यासिर शाह
- फोटो : getty
इंग्लैंड के जार्ज लोमैन के नाम 16 टेस्टों में सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने का रिकार्ड है। ऑफ स्पिनर अश्विन 18 टेस्टों में यह उपलब्धि हासिल कर छठे स्थान पर हैं। यासिर शाह के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के चार्ली टर्नर, इंग्लैंड के सिडनी बार्नेस और ऑस्ट्रेलिया के क्लेरी ग्रिमेट हैं। पाकिस्तान के शेनवार्न कहे जाने वाले यासिर 17 टेस्ट मैचों में 7 बार पारी में पांच या उससे ज्यादा और एक बार 10 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।