फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: भारत-अफगानिस्तान के बीच मैच में क्या बारिश डालेगी खलल, जानिए कैसा होगा मौसम

Sat, 22 Jun 2019 04:27 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 22 Jun 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Weather Forecast India vs Afghanistan match Southampton
साउथैम्पटन मौसम - फोटो : social Media

इंग्लैंड में खेला जा रहा विश्व कप 2019 अपने रोमांच की ओर बढ़ने लगा है। कुछ दिनों बाद ही सेमीफाइनल की जंग शुरू हो जाएगी। यह विश्व कप कई वजहों से भी याद किया जाएगा, लेकिन सबसे अधिक यादगार रहेगी बारिश। दरअसल इस बार के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मुकाबले बारिश के चलते रद्दे हुए हैं, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 



खुद न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का एक मुकाबला बारिश की वजह से धुल चुका है। पाकिस्तान के खिलाफ भी मैच में बारिश के चलते ओवर्स की संख्या कम करनी पड़ी थी, ऐसे में हर फैन के जेहन में यह सवाल कौंध रहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को मैच में मौसम कैसा होगा?

World Cup 2019: Weather Forecast India vs Afghanistan match Southampton
भारत-अफगानिस्तान - फोटो : social Media

हालिया मौसम विभाग की रिपोर्ट माने तो भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच पर बारिश का कोई असर नहीं पड़ेगा। दर्शक इस मैच का लुफ्त बखूबी उठा सकेंगे। भारत-अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का अगला मुकाबला शनिवार को साउथैम्पटन में खेला जाएगा। जिसमें मौसम के साफ रहने की भविष्यवाणी की गई है।

World Cup 2019: Weather Forecast India vs Afghanistan match Southampton
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

इस बार के विश्व कप की शुरुआत शानदार अंदाज में हुई थी लेकिन उसके बाद बारिश ने दर्शकों को काफी निराश किया था। जिसकी वजह से इस बार के विश्व कप में बारिश के कारण सबसे ज्यादा मैच रद्द होने का रिकॉर्ड बन गया है। वहीं अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला मैच भी बारिश की भेंट चढ़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Weather Forecast India vs Afghanistan match Southampton
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media

भारत-पाकिस्तान मैच पर भी बारिश का साया था, हल्की बारिश भी हुई और डकवर्थ लुईस के तहत भारत यह मैच भारत 89 रन से जीता। वहीं अब अगला मुकाबला भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है, जोकि अभी तक टूर्नामेंट में अपना खाता भी नहीं खोल सकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed