World Cup 2019: भारत से हार के बाद पाक में जारी है हाहाकार, मोहसिन खान ने दिया इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मोहसिन खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की क्रिकेट समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इस समिति को विश्व कप सहित पिछले तीन वर्षों में पाकिस्तान के प्रदर्शन की समीक्षा करनी है।
पीसीबी ने गुरुवार को बताया कि मोहसिन ने पीसीबी अध्यक्ष अहसान मनी से निवेदन किया कि उन्हें इस पद से मुक्त किया जाए और अब इस समिति की अगुवाई वसीम खान करेंगे, जो बोर्ड के प्रबंध निदेशक हैं। इस समिति का गठन पिछले साल अक्टूबर में हुआ था लेकिन यह अब तक निष्क्रिय थी।
PCB accepts Mohsin Khan’s request to release him as Chair of the PCB Cricket Committee
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) June 20, 2019
More Details ⬇️https://t.co/R7YIQlA8RC pic.twitter.com/xC14ocz4pF
आईसीसी विश्व कप में भारत से करारी शिकस्त मिलने के बाद समिति को पिछले तीन वर्षों के दौरान टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीबी प्रमुख एहसान मनी ने कहा, 'मोहसिन जैसे कद के व्यक्ति के जाने से हमेशा मुश्किल होती है, लेकिन हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। मैं उनके योगदान के लिए शुक्रगुजार हूं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'