फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: Mohsin Khan quits as PCB cricket committee chief

World Cup 2019: भारत से हार के बाद पाक में जारी है हाहाकार, मोहसिन खान ने दिया इस्तीफा

Fri, 21 Jun 2019 08:39 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 21 Jun 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Mohsin Khan quits as PCB cricket committee chief
मोहसिन खान - फोटो : social Media

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मोहसिन खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की क्रिकेट समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इस समिति को विश्व कप सहित पिछले तीन वर्षों में पाकिस्तान के प्रदर्शन की समीक्षा करनी है।

विज्ञापन


 पीसीबी ने गुरुवार को बताया कि मोहसिन ने पीसीबी अध्यक्ष अहसान मनी से निवेदन किया कि उन्हें इस पद से मुक्त किया जाए और अब इस समिति की अगुवाई वसीम खान करेंगे, जो बोर्ड के प्रबंध निदेशक हैं। इस समिति का गठन पिछले साल अक्टूबर में हुआ था लेकिन यह अब तक निष्क्रिय थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

आईसीसी विश्व कप में भारत से करारी शिकस्त मिलने के बाद समिति को पिछले तीन वर्षों के दौरान टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीबी प्रमुख एहसान मनी ने कहा, 'मोहसिन जैसे कद के व्यक्ति के जाने से हमेशा मुश्किल होती है, लेकिन हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। मैं उनके योगदान के लिए शुक्रगुजार हूं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed