{"_id":"5d2078908ebc3e6d03541ced","slug":"world-cup-2019-jasprit-bumrah-become-second-fastest-100-wicket-tacker-in-odis-for-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के खिलाफ पहला विकेट लेते ही बुमराह ने हासिल की खास उपलब्धि, वकार युनूस को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका के खिलाफ पहला विकेट लेते ही बुमराह ने हासिल की खास उपलब्धि, वकार युनूस को छोड़ा पीछे
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ एक विकेट चटकाते ही एक नया कीर्तिमान रच दिया है। पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच कराकर वनडे करियर में अपने 100 विकेट पूरे किए।
2 of 4
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह ने अपने 57वें एकदिवसीय मैच में ये कारनामा किया। इसमें एक बार उन्होंने पांच विकेट भी चटकाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ ही बुमराह ने 5/27 का आंकड़ा दर्ज किया था। उन्होंने 4.50 की शानदार इकनॉमी से 100 विकेट लिए हैं।
3 of 4
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
भारत के लिए सबसे कम वनडे मैचों में 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम है। शमी ने 56 मुकाबले खेलकर 100 विकेट लेने का कारनामा किया है। वहीं इरफान पठान ने 59 मैचों में 100 विकेट लिए हैं। बुमराह सबसे तेज विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राशिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एकदिवसीय मैचों सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान के नाम है। राशिद ने ये कारनाम महज 44 मैचों में किया है। बुमराह ने पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज वकार युनूस को भी पीछे छोड़ दिया है। वकार ने 100 विकेट लेने के लिए 59 मैच खेले हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।