विश्व कप 2019 में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। भारत ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 6 विकेट से हराकर विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ की है। अब भारतीय टीम 9 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी।
1975 से लेकर अब तक भारत को पहले मैच में जीत मिली या हार, देखें विश्व कप का पूरा इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार 1975 में खेले गए विश्व कप का उद्घाटन मैच मेजबान इंग्लैंड और भारतीय टीम के बीच हुआ था। एस. वेंकटराघवन के नेतृत्व में पहुंची टीम इंडिया इंग्लैंड के 334 रन का पीछा करते हुए 132 रन पर सिमट गई थी। इस मैच में सुनील गावस्कर ने 174 गेंदों में 36 रन बनाए थे, जिसकी वजह से उनकी खूब आलोचना भी हुई थी। टीम इंडिया ने 60 ओवर में तीन विकेट खोकर 132 रन बनाए थे।
भारत ने 1979 के विश्व कप में गत चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप का पहला मैच खेला था। माइकल होल्डिंग, जोएल गार्नर, एंडी रॉबर्ट्स और कॉलिन क्रॉफ्ट की तिकड़ी के आगे भारतीय बल्लेबाज ढेर हो गए थे।
भारत की ओर से गुंडप्पा विश्वनाथ भारत के अकेले बल्लेबाज थे जिन्होंने 134 गेंदों पर 75 रन बनाए। भारत की टीम 53.1 ओवर में 190 रन पर आउट हो गई। वेस्टइंडीज के होल्डिंग ने 4 विकेट चटकाए। गॉर्डन ग्रीनिज के शतक ने वेस्टइंडीज को 52वें ओवर में 7 विकेट से लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर 1983 विश्व कप की शुरुआत की थी। कपिल देव के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने विश्व कप की गत चैंपियन वेस्टइंडीज को चकित कर दिया। सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर और कृष्णमाचारी श्रीकांत विफल रहे थे, लेकिन भारत के यशपाल शर्मा ने 120 गेंदों में 89 रन बनाए, जिसकी बदौलत भारत ने 8 विकेट पर 262 रन बनाए। रोजर बिन्नी ने वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को आउट किया और पूरी टीम 228 रन पर ऑल आउट हो गई।
1987 के विश्व कप में भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना खिताब बचाने उतरा था। डेविड बून और ज्योफ मार्श ने अपनी टीम को 110 रनों की मजबूत शुरुआत दी, जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने 50 ओवरों में 270 रन बनाए।
सुनील गावस्कर ने 32 गेंदों में 37 और कृष्णमाचारी श्रीकांत ने 83 गेंदों में 70 रन बनाए। नवजोत सिंह सिद्धू ने भी महज 79 गेंदों पर 73 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन बाद में भारत ने केवल 40 रनों में 8 विकेट खो दिए और 229 पर 3 से 269 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत इस विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, लेकिन इंग्लैंड ने 35 रनों से हराकर भारत को विश्व कप से बाहर कर दिया।