फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेविड वॉर्नर ने ठोका करियर का 15वां शतक, एक साल बैन के बाद की धमाकेदार वापसी

Wed, 12 Jun 2019 07:13 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 12 Jun 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Australian opener David Warner hist Century against Pakistan match
डेविड वॉर्नर - फोटो : social Media

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बुधवार को विश्व कप के 17वें मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाया। गेंद से छेड़छाड़ मामले में एक साल का बैन झेलने के बाद वॉर्नर ने शानदार वापसी करते हुए पहला शतक लगाया है। पाकिस्तान के खिलाफ उनका यह लगातार तीसरा शतक है।




 

World Cup 2019: Australian opener David Warner hist Century against Pakistan match
डेविड वॉर्नर - फोटो : social Media

वॉर्नर के वनडे करियर का यह 15वां शतक है। उन्होंने 102 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। इससे पहले के दो वनडे में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 130 और 179 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान की गेंदबाजी वॉर्नर को काफी पसंद आती है। क्योंकि इस टीम के खिलाफ पिछली तीन टेस्ट पारियों में उन्होंने 144, 113 और 55 रन के स्कोर बनाए हैं।

World Cup 2019: Australian opener David Warner hist Century against Pakistan match
डेविड वार्नर - फोटो : social Media

वॉर्नर का शतक शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर चौके जड़कर अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करते ही वॉर्नर खुशी से झूम डठे और अपने चिरपरिचित अंदाज में उन्होंने हवा में उछलकर जश्न मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Australian opener David Warner hist Century against Pakistan match
डेविड वॉर्नर - फोटो : social Media

वॉर्नर 107 रन बनाकर शाहीन अफरीदी की गेंद पर आउट हुए। बड़े शॉट लगाने के प्रयास किया, लेकिन गेंद दूर जाने के बजाय हवा में चली गई और इमाम उल हक ने कैच लपकर पाकिस्तान को चौथी कामयाबी दिलाई। वॉर्नर ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी तीन वनडे में 130, 179, 103 लगातार तीन शतक जड़े हैं।

विज्ञापन
World Cup 2019: Australian opener David Warner hist Century against Pakistan match
डेविड वार्नर - फोटो : social Media

पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्नर शुरू से ही जबरदस्त अंदाज में दिखे। उन्होंने तेज अंदाज में बल्लेबाजी की और कप्तान एरोन फिंच के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 146 रन जोड़े। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। भारत के खिलाफ पिछले मैच में उनकी धीमी बल्लेबाजी की काफी आलोचना हुई थी। उस मैच में उन्होंने 56 रन की पारी खेली थी, लेकिन इसके लिए उन्हें 84 गेंदों का सामना किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed