फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvWI: क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ पृथ्वी को मिलेगा अपना 'मेगा शो' दिखाने का मौका?

Wed, 17 Oct 2018 03:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
will prithvi shaw get the chance to get debut against west indies in odi
पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का धमाकेदार आगाज किया, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 अक्टूबर से होने वाली वन-डे सीरीज में वह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं।  रिपोर्ट्स से संकेत मिले हैं कि पहले मैच में उन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता है। पिछले सप्ताह टीम प्रबंधन की रिव्यू बैठक में पृथ्वी को खेलने देने की बात पर विचार किया गया, लेकिन इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर डेब्यू का मौका मिले तो।

will prithvi shaw get the chance to get debut against west indies in odi
पृथ्वी शॉ - फोटो : self

एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने पहले दो वन-डे के लिए पहले ही टीम इंडिया की घोषणा कर दी है और उम्मीद की जा रही है कि शेष तीन वन-डे के लिए शॉ को मौका दिया जाएगा। समीक्षा बैठक में चयनकर्ता, कप्तान कोहली, कोच रवि शास्त्री, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे शामिल थे।

will prithvi shaw get the chance to get debut against west indies in odi
पृथ्वी शॉ - फोटो : BCCI

एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, 'विश्व कप पर नजर रखते हुए प्रमुख लक्ष्य खिलाड़ियों को रोटेट करना है। रोटेशन से भी ज्यादा महत्वपूर्ण अपने प्रमुख खिलाड़ियों को सुरक्षित रखना है। इसलिए आपने देखा कि जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। यह खिलाड़ी तीनों प्रारूपों में अहम हैं। ऐसे में आगे बढ़ते समय इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
will prithvi shaw get the chance to get debut against west indies in odi
rohit sharma

धवन और रोहित शर्मा शानदार शुरुआत दिला रहे हैं और यह हमारी पहली पसंद हैं। मगर टीम प्रबंधन शॉ को भी मौका देने के बारे में विचार कर रहा है ताकि ज्यादा विकल्प खुल सकें। हां यह भी जरूरी है कि सीनियर खिलाड़ियों को तरोताजा रखा जा सके।

विज्ञापन
will prithvi shaw get the chance to get debut against west indies in odi
पृथ्वी शॉ

बता दें कि शॉ ने 22 लिस्ट ए मैच में 42.33 की औसत और 115.37 के स्ट्राइक रेट के साथ 938 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन शतक जबकि पांच अर्धशतक जमाए। भारत ए के साथ इंग्लैंड दौरे पर शॉ रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed