इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज का चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। खेल का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन इस बीच ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों को मैदान में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इंग्लैंड के दर्शक लगातार डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ पर कमेंट कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने एक वर्ष के बैन के बाद एशेज के जरिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। इंग्लैंड के फैंस उन्हें हर बार बॉल टेंपरिंग घटना की याद दिला रहे हैं।
VIDEO: इंग्लैंड के फैंस ने वॉर्नर के साथ की शर्मनाक हरकत, मिला करारा जवाब
एशेज के चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कुछ ऐसा ही देखने को मिला। क्रिकेट फैंस ने एक बार फिर से वॉर्नर को चिढ़ाते हुए नजर आए, लेकिन इसका असर उनपर नहीं हुआ। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियों में इंग्लैंड के क्रिकेट फैंस वार्नर के लिए अपशब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं साथ ही उन्हें धोखेबाज भी कह रहे हैं।
Fan: “Warner you f*cking cheat!”
David Warner: ... 🤣
via @AdamGMillington pic.twitter.com/GikdhZym8U
इस वीडियो में कंगारू टीम ड्रेसिंग रूम से मैदान पर जाती दिख रही है। इसमें जैसे ही वार्नर सीढ़ियों से उतर रहे हैं, वैसे ही इंग्लैंड के एक फैन ने उन्हें चीटर बताया और साथ में गाली भी दे दी। इंग्लैंड के फैंस का ये बर्ताव देखकर वार्नर कुछ पल के लिए रूक जाते हैं और दर्शकों का अभिवादन हाथ उठाकर करते हुए मैदान की तरफ चले जाते हैं। वार्नर की हरकत को देखकर उनके ठीक पीछे सीढ़ी से उतर रहे मैथ्यू वेड भी हंसने लगते हैं।
एशेज के पहले ही मैच में इंग्लैंड के फैंस ने दोनों बल्लेबाजों का मजाक बनाया था। फैंस मैच के दौरान सैंड पेपर अपने हाथ में लेकर स्टेडियम में नजर आए थे। कुछ ने तो स्मिथ की रोनी सूरत वाले मास्क भी पहन रखे थे। वहीं डेविड वार्नर एक एशेज में एजबेस्टन टेस्ट के दौरान जब बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे तब कुछ दर्शकों ने उनसे पूछा कि क्या आपके पास सैंड पेपर है, इस पर वार्नर ने अपनी जेब खाली करके उन्हें दिखाई थी।