फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूजीलैंड को हराकर रिकॉर्ड्स बुक में हिट हो जाएंगे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली

Sat, 04 Nov 2017 05:21 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Sat, 04 Nov 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
Virat kohli will be first captain if they achieve these records
विराट कोहली - फोटो : BCCI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा टी-20 मैच शनिवार को राजकोट में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। आज के इस मैच को जीतने पर कप्तान विराट कोहली एक अहम रिकॉर्ड बना सकते हैं। एक ऐसा रिकॉर्ड वह अपने नाम कर सकते हैं जो अब तक किसी भारतीय कप्तान ने नहीं बनाया है। 

Virat kohli will be first captain if they achieve these records
विराट कोहली

विराट कोहली यदि राजकोट का मैच जीत जाते हैं तो वह भारत के पहले ऐसे कप्तान बन जाएंगे, जिनके नेतृत्व में टीम इंडिया पहली बार न्यूजीलैंड को वन-डे और टी-20 सीरीज में मात देगी। अभी तक कीवी टीम को वन डे सीरीज में तो भारत में हार मिली है, लेकिन टी-20 सीरीज में वह अपराजेय रही है। दिल्ली में कीवी टीम को हराकर टीम इंडिया ने उनके खिलाफ पहला टी-20 जीता है। ऐसा कारनामा करने वाले विराट कोहली पहले भारतीय कप्तान हो गए हैं। पिछले दिनों कीवी टीम से तीन वन डे मैचों की सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से जीती है। लिहाजा वन-डे के साथ विराट कीवी टीम को टी-20 सीरीज में भी हराना चाहेंगे। अभी तक किसी भारतीय कप्तान ने यह कमाल नहीं किया है। विराट राजकोट मैच जीतकर यह कमाल कर सकते हैं।   

Virat kohli will be first captain if they achieve these records
विराट कोहली

विराट कोहली अभी तक टीम इंडिया, दिल्ली, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और भारत ए टीम की ओर से 224 टी-20  मैच खेले है, जिसमें उन्होंने अब तक 52 के औसत से 6990 रन बनाए हैं। इस तरह 10 रन बनाने के सा‌थ उनके इस फार्मेट में 7000 रन हो जाएंगे। ऐसा करने वाले वह दुनिया में दूसरे बल्लेबाज हो जाएंगे। क्रिस गेल ने इस फार्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat kohli will be first captain if they achieve these records
केन विलियमसन और विराट कोहली - फोटो : bcci

आशीष नेहरा की विदाई के बाद विराट कोहली टीम इंडिया की जीत के लिए अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में भी परिवर्तन कर सकते हैं। राजकोट का ग्राउंड भी दिल्ली के समान छोटा है। यहां भी लंबे छक्के मारकर स्कोर बोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है। रोहित और शिखर हमेशा की तरह टीम इंडिया को यहां भी तूफानी शुरुआत दे सकते हैं। कीवी टीम के बल्लेबाजों के पास भी यहां बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका है। मेहमान टीम को कोलिन मुनरो, मार्टिन गप्टिल, टॉम लैथम, केन विलियमसन से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। 

विज्ञापन
Virat kohli will be first captain if they achieve these records
यजुवेंद्र चहल - फोटो : ESPN

विराट के अलावा युजवेंद्र चहल के पास भी इस मैच में एक रिकॉर्ड की बराबरी करने या उससे आगे जाने का मौका है। चहल यदि इस मैच में 3 विकेट लेते हैं तो इस साल टी-20 में सबसे अधिक विकेट लेने वालों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। फिलहाल इस मामले में वेस्ट इंडीज के विलियम्स और अफगानिस्तान के राशिद खान संयुक्त रूप से बराबरी पर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed