फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस 'खान' से मदद लेकर विराट ने किया था अनुष्का से पैच-अप

Sun, 05 Nov 2017 02:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 05 Nov 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
virat kohli thankful to zaheer khan for saving his relation with anushka
Virat Kohli

क्रिकेट और बॉलीवुड के सॉलिड कनेक्शन का सबूत हैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा। स्टार कपल अच्छे से आगे बढ़ रहा है और हर एक मौके पर एक-दूसरे को स्पेशल महसूस कराने में पीछे नहीं रहता है। यह जोड़ी को 'विरुष्का' के नाम से सुपरहिट हो चुकी है।

virat kohli thankful to zaheer khan for saving his relation with anushka
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter

वैसे विराट और अनुष्का आए दिन सुर्खियों का केंद्र बने होते हैं। हाल ही में ऐसी रिपोर्ट्स आई थी कि विराट और अनुष्का इस वर्ष दिसंबर में शादी का प्लान कर रहे हैं। जहां हम इस जोड़ी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं, वहीं टीम इंडिया के कप्तान ने अनुष्का के साथ अपने रिश्ते के बारे में एक मजेदार खुलासा किया है।

virat kohli thankful to zaheer khan for saving his relation with anushka
विराट कोहली

कोहली की अनुष्का से पहली मुलाकात एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। तब से ये दोनों साथ हैं। हालांकि, दोनों ने इस दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे। जब भी विराट बल्लेबाजी में फ्लॉप हुए तो ट्विटर यूजर्स ने अनुष्का को ही उनके खराब प्रदर्शन का दोषी ठहराया। एक समय तो ऐसा भी आया जब अनुष्का और विराट के अलग होने की नौबत आ गयी, लेकिन तभी 'खान' ने इस टूटते रिश्ते को जोड़ा। अब विरुष्का मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli thankful to zaheer khan for saving his relation with anushka
जहीर खान

टीम इंडिया के कप्तान ने हाल ही में गौरव कपूर के शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनके बुरे समय में एक व्यक्ति ने सबसे ज्यादा मदद की और वो कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान हैं। कोहली ने कहा, 'जब इंग्लैंड में मेरा प्रदर्शन प्रभावी नहीं था तो अनुष्का को बहुत खरी-खोटी सुनना पड़ी। लोगों ने कहा- देखा जब आप दौरे पर अपनी गर्लफ्रेंड को साथ ले जाने की इजाजत दे तो कैसा हश्र होता है। मुझे लगा, कि अगर आपके हिसाब से जिंदगी जीना है तो या तो मुझे शादी कर लेना चाहिए या संन्यास लेने तक सिंगल रहना चाहिए। क्या ये सही है?'

विज्ञापन
virat kohli thankful to zaheer khan for saving his relation with anushka
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने सबसे पहले ये बात जहीर खान से की। उन्होंने मुझे कहा कि अपने रिश्ते को छिपाने की जरुरत नहीं है, वरना ये परेशानी देता रहेगा। दूसरी बात उन्होंने कही कि हम कोई अपराध नहीं कर रहे हैं कि किसी से ये बातें छिपाए। उनकी इस सलाह का मुझे काफी फायदा मिला और मैं उनका शुक्रगुजार हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed