फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले कोहली-डीविलियर्स में लगी थी शर्त, जीत के बाद कप्तान ने किया यह काम

Sun, 21 Apr 2019 08:32 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 21 Apr 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
virat kohli Promised to ab de Villiers for a hug if he score a hundred
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली

विराट कोहली ने शुक्रवार को यहां कहा है कि एबी डिविलियर्स की गैर-मौजूदगी में पूरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी उनकी थी जिस पर बेंगलोर टीम का यह कप्तान खरा भी उतरा। कोहली ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में अपनी पहली शतकीय पारी से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम को 10 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Trending Videos
virat kohli Promised to ab de Villiers for a hug if he score a hundred
विराट कोहली - फोटो : pti

उन्होंने 58 गेंद की पारी में 100 रन बनाए जिससे बेंगलोर को नौ मैचों में दूसरी जीत नसीब हुई। मैच से पहले बेंगलोर के स्टार खिलाड़ी डिविलियर्स पूरी तरह से फिट नहीं थे और कोहली ने उन्हें विश्राम देना सही समझा।

virat kohli Promised to ab de Villiers for a hug if he score a hundred
virat kohli pc

कोहली ने पुरस्कार वितरण समारोह के बाद कहा, ' डिविलियर्स की गैर मौजूदगी में टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी के तौर पर पूरी पारी के दौरान मेरा क्रीज पर बने रहना जरूरी था। मैच में नहीं खेलने को लेकर डिविलियर्स निराश थे और मैंने उन्हें कहा था कि अगर हम जीते तो मैं तुम्हे झप्पी दूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli Promised to ab de Villiers for a hug if he score a hundred
सिराज - फोटो : social media

जीत के लिए 214 रन के बड़े लक्ष्य के सामने कोलकाता ने धीमी शुरुआत की जो आखिर में उसे महंगी पड़ी। नितीश राणा (46 गेंदों पर नाबाद 85 रन) और आंद्रे रसेल (25 गेंदों पर 65 रन) ने अंतिम छह ओवरों में 102 रन जोड़े लेकिन तब भी टीम पांच विकेट पर 203 रन तक ही पहुंच पायी। कोलकाता को अंतिम ओवर में जीत के लिए 24 रन चाहिए थे जिसका मोईन अली ने सफलता पूर्वक बचाव किया। 

विज्ञापन
virat kohli Promised to ab de Villiers for a hug if he score a hundred
विराट कोहली - फोटो : Social media

कोहली ने 19वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा, 'ऐसी परिस्थितियों में घबराने की कोई जरूरत नहीं थी, आपको गेंदबाजों को छूट देनी होगी कि वे क्या करना चाहते है। स्टोइनिस और फिर अंत में मोईन ने अच्छी गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि स्टोइनिस ने जिस तरह से दो-तीन डॉट गेंदें फेंकी, वह बहुत महत्वपूर्ण था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed