टीम इंडिया के कप्तान
विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्न जोहानसबर्ग टेस्ट में 12 अंक हासिल किए और टेस्ट बल्लेबाजों की सर्वकालिक रैंकिंग में वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज
ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया।
2 of 8
steve smith
- फोटो : File
आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2017 कोहली के तीसरे टेस्ट की शुरुआत में 900 अंक थे। जोहानसबर्ग में पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 54 व 41 रन की पारी खेलकर कोहली ने 12 अंक हासिल किए। अब उनके 912 अंक हो गए हैं और वह सर्वकालिक लिस्ट में 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं। डॉन ब्रैडमैन 961 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। मौजूदा आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ 947 अंक के साथ सर्वकालिक सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
3 of 8
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कोहली ने पांच अंकों की छलांग लगाई और लारा (911), केविन पीटरसन (909), हाशिम अमला (900), शिवनारायण चंद्रपॉल (901) और माइकल क्लार्क (900) को पीछे छोड़ा। कोहली अब हमवतन और आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम सुनील गावस्कर के करीब पहुंच गए हैं, जिनके 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल टेस्ट के बाद 916 अंक हुए थे।
4 of 8
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कोहली के पास जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट या फिर अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान अधिक अंक जुटाने का मौका होगा। जोहानसबर्ग टेस्ट से रैंकिंग में सुधार करने वाले अन्य बल्लेबाजों में अमला, डीन एल्गर और अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं।
अमला एक पायदान के फायदे के साथ सातवें, एल्गर दो पायदान के लाभ से 12वें और रहाणे पांच स्थान की छलांग लगाकर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी 14वें (दो स्थान का नुकसान), लोकेश राहुल 20वें (दो रैंक की गिरावट), क्विंटन डी कॉक 27वें (7 स्थानों का नुकसान) और एडेन मार्करम 48वें (10 पायदान नीचे) को रैंकिंग में भारी नुकसान उठाना पड़ा है।