फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली को सताया डर, बोले- इतनी आलोचना होगी तो उस खिलाड़ी को खो देंगे

Tue, 08 Jan 2019 10:55 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Tue, 08 Jan 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
virat kohli is surprised with the criticism of mitchell starc
virat kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की आलोचना होने से हैरान हैं। कोहली ने कहा, 'मुझे हैरानी है कि स्टार्क की इतनी ज्यादा आलोचना हो रही है। उनकी शैली अच्छी है और उनकी मानसिकता भी एकदम सही है।' 

virat kohli is surprised with the criticism of mitchell starc
मिचेल स्टार्क

भारतीय कप्तान ने अपने पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथी स्टार्क के बारे में आगे कहा, 'वह वर्षों से आपके नंबर-1 गेंदबाज हैं। अगर वह आपके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं तो आपको उन्हें जगह देनी चाहिए और दबाव मुक्त रखना चाहिए। ऐसे में आप उस व्यक्ति को खो देंगे जो काफी शैलीपूर्ण हैं और आपको मैच में जीत दिलाता है।'

virat kohli is surprised with the criticism of mitchell starc
मिचेल स्टार्क

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने पिछले साल के प्रदर्शन के आधार पर स्टार्क की जमकर आलोचना की है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न चार मैचों की टेस्ट सीरीज में केवल 13 विकेट चटकाए। इस दौरान उनकी औसत 34.53 की रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli is surprised with the criticism of mitchell starc
tim paine

स्टार्क को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पैन के रूप में भी समर्थक मिला। उन्होंने कहा, 'जब स्टार्क अपनी लय में होते हैं तो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। जब वह अपनी लय में नहीं हैं तो ऐसा नहीं कि वह प्रयास करना छोड़ देते हो। इसलिए उनकी आलोचना सही नहीं है। मिचेल स्टार्क अपनी लय में लौटने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।'

विज्ञापन
virat kohli is surprised with the criticism of mitchell starc
टिम पैन

पैन ने आगे कहा, 'स्टार्क के विश्वास में थोड़ी गिरावट हुई है। मुझे लगता है कि लोग ऐसा समझते हैं कि वह अपने सर्वश्रेष्ठ में लौटने के लिए मेहनत नहीं कर रहे हैं। मुझे पता है कि वह सबसे बड़े स्तर पर खेल रहे हैं और इसलिए उनसे काफी उम्मीदें हैं। मगर हर बार यह काम नहीं करता है। यह टेस्ट क्रिकेट है। उन्होंने कुछ बेहतरीन बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी की। वह इसमें सुधार कर रहे हैं और जल्द ही दमदार वापसी कराएंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed