{"_id":"59feebaa4f1c1b0d698b988c","slug":"virat-kohli-here-its-5-best-innings-which-will-never-lapse-from-mind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे स्पेशल: विराट कोहली की वो 5 पारियां जो कभी भूली नहीं जा सकेंगी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बर्थडे स्पेशल: विराट कोहली की वो 5 पारियां जो कभी भूली नहीं जा सकेंगी
amarujala.com, Presented by: शरद मिश्र
Updated Sun, 05 Nov 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली आज बल्लेबाजी के नए आयाम हो गए हैं। आक्रामक तथा तकनीक से भरपूर उनकी बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है। लोग लगातार विराट के मुरीद होते जा रहे हैं। वन डे में उनकी तेज बल्लेबाजी को देखकर कहा जा सकता है कि वह सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को धराशायी कर देंगे। वन डे के वह ऑल टाइम ग्रेट बैट्समैन बनने की राह पर हैं। टेस्ट और टी-20 में भी कई बार वह टीम के संकटमोचक बनते रहते हैं। रविवार 5 नवंबर को विराट कोहली 29 साल के हो गए। यहां हम आपको विराट के करियर की 5 बड़ी पारियों की जानकारी दे रहे हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में 8 दिसंबर 2016 को 235 रन
विराट कोहली
- फोटो : twitter
मुंबई में दिसंबर 2016 के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 235 रनों की शानदार पारी खेली। टर्न लेती पिच पर इंग्लैंड ने पहली पारी में 400 रन बनाए। टीम इंडिया मुरली विजय के 136 तथा विराट कोहली के 235 रनों की मदद से पहली पारी में 631 रन बनाए। विराट ने 340 गेंद में 25 चौको और एक सिक्स की मदद से यह विशाल पारी खेली। विराट का यह टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर है। दूसरी पारी में इंग्लैंड महज 195 रन ही बना सकी। भारत ने एक पारी और 36 रन से यह टेस्ट मैच जीता।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 अक्टूबर 2013 को जयपुर में नाबाद 100 रन
विराट कोहली
- फोटो : ICC
जयपुर के वन डे में 16 अक्टूबर को विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के 359 रनों के स्कोर का बड़ी दिलेरी से पीछा करते हुए भारत की तरफ से वन डे में सबसे तेज शतक लगाते हुए टीम इंडिया को 9 विकेट से जीत दिलाई। रोहित शर्मा ने भी तेज तर्रार 141 रनों की पारी खेली। शिखर धवन ने 95 रन बनाए। विराट और रोहित नाबाद रहे थे। विराट ने महज 52 गेंदों में 100 रन बनाए थे। विराट ने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा था। सहवाग ने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 गेंदों में शतक लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में नाबाद 115 रन
विराट कोहली
- फोटो : ICC
नागपुर में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर 350 का स्कोर खड़ा कर दिया। शेन वाटसन ने 102 तथा जार्ज बैली ने 156 रनों की शानदार पारियां खेलीं। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से एक बार फिर विराट ने टीम इंडिया की तरफ से चौथा सबसे तेज शतक लगाया। विराट ने महज 66 गेंदों में 115 रन बनाए। टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। विराट के अलावा शिखर धवन ने 100 तथा रोहित शर्मा ने 79 रन बनाए। जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली।
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में 183 रन की पारी
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
ढाका में 18 मार्च 2012 को एशिया कप के दौरान पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 329 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह सचिन तेंदुलकर का करियर का आखिरी वन डे था। भारत ने पारी का पीछा करना शुरू किया और गौतम गंभीर पहले ओवर में ही आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। सचिन भी 52 रन बनाकर अजमल का शिकार हो गए। इसके बाद विराट कोहली का बल्ला चला। उन्होंने पाक के हर गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 148 गेंद में 183 रन बनाए। विराट ने 22 चौके और 1 सिक्स लगाए। भारत 13 गेंद शेष रहते मैच छह विकेट से जीत लिया।