{"_id":"5bd5c028bdec226991725a7e","slug":"virat-kohli-has-a-chance-to-breaks-kumar-sangakkara-world-record-of-four-centuries","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संगकारा-डीविलियर्स के विश्व रिकॉर्ड पर विराट कोहली की नजर, हर हाल में मैदान करना होगा फतह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संगकारा-डीविलियर्स के विश्व रिकॉर्ड पर विराट कोहली की नजर, हर हाल में मैदान करना होगा फतह
Mon, 29 Oct 2018 08:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
de villiers kohli sangakkara
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले तीन मैचों में सेंचुरी जड़ने के बाद अब उनकी नजर कुमार संगकारा और एबी डीविलियर्स के सबसे बड़े रिकॉर्ड पर है।
2 of 5
कुमार संगकारा
बता दें कि वन-डे क्रिकेट में लगातार चार शतक का लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम है. श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 2015 वर्ल्डकप में ग्रुप मैचों में लगातार चार वनडे शतक जड़े थे। उन्होंने 105, 117, 104 और 124 रन की पारी खेली थी।
3 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
वहीं डीविलियर्स के नाम भारत में लगातार चार शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। डीविलियर्स ने यह करिश्मा 2010-2011 में किया था। उन्होंने 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर में भारत के खिलाफ नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी। डीविलियर्स ने इस फॉर्म को जारी रखते हुए अहमदाबाद में 27 फरवरी को हुए अगले वनडे में फिर शतक (102 नाबाद) जड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli
अब अगर कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले वन-डे में शतक जड़ते हैं तो वह संगकारा के एक सीरीज में चार शतक लगाने वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वहीं डीविलियर्स के भारत में लगातार चार शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली ने पहले मैच में 140 जबकि दूसरे मैच में नाबाद 157 रन की पारी खेली थी। वहीं तीसरे मैच में कोहली 107 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली को 107 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर सैमुअल्स ने क्लीन बोल्ड कर दिया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।