{"_id":"5bd13325bdec226954313ffe","slug":"virat-kohli-fastest-to-complete-four-thousand-runs-on-home-soil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली ने भारत में पूरे किए सबसे तेज 4,000 रन, अपने आदर्श से निकले आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली ने भारत में पूरे किए सबसे तेज 4,000 रन, अपने आदर्श से निकले आगे
Thu, 25 Oct 2018 08:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वन-डे में बड़ी उपलब्धि हासिल की। विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले में शतक जमाने वाले कोहली ने घरेलू धरती पर 4,000 रन का आंकड़ा पार किया। वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने। कोहली ने इस मामले में अपने आदर्श को पीछे छोड़ा।
2 of 5
sachin virat
दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान ने सबसे कम पारियों में 4,000 रन पूरे किए। 29 वर्षीय कोहली ने घरेलू जमीन पर सिर्फ 78वीं पारी में यह आंकड़ा पार किया जबकि उनके आदर्श महान सचिन तेंदुलकर को कीर्तिमान पूरा करने के लिए 92 पारियां खेलनी पड़ी थी।
3 of 5
ms dhoni
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के अलावा महेंद्र सिंह धोनी भी घरेलू धरती पर 4,000 रन बना चुके हैं। उन्होंने 99 पारियों में यह आंकड़ा पार किया था। वैसे, कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड तोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
कोहली अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने अपने आदर्श महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा। इसके अलावा विराट कोहली सबसे तेज 10,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भी सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli
बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापट्टनम में खेला गया दूसरा वन-डे टाई रहा। भारत ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 321 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 321 रन बनाए। टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। सीरीज का तीसरा मैच शनिवार को पुणे में खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।