ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने कोटला वनडे में टीम इंडिया के खिलाफ पांचवें वन-डे में शतक ठोका। ख्वाजा के करियर का यह दूसरा शतक है। उन्होंने 106 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली। लेकिन सोशल मीडिया पर उस्मान ख्वाजा के शतक से ज्यादा चर्चा उनका कैच लेने वाले विराट कोहली की हो रही है।
VIDEO: उस्मान ख्वाजा को आउट कर शेर की तरह दहाड़े कोहली, थम गई कंगारुओं की सांसें
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर विराट कोहली ने ख्वाजा का कैच लपका। ख्वाजा ने भुवी की गेंद पर काफी तेज शॉट खेला था। कवर्स की तरफ तेजी से जा रही गेंद पर विराट कोहली ऐसे झपटे जैसे शेर अपने शिकार पर झपटता है।
कैच लेकर उस्मान ख्वाजा को पवेलियन पहुंचाने वाले विराट कोहली ने इसके बाद ऐसा रिएक्शन दिया जिसे देखकर खुद क्रीज पर मौजूद कंगारू बल्लेबाज घबरा गए। कोहली ने उस्मान ख्वाजा का कैच लपकते ही आक्रामक अंदाज में गेंद पटक दी। साथ ही वो कुछ अपशब्द भी कहते दिखे।
विराट कोहली काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। हालांकि टीम इंडिया के कप्तान का ऐसा रिएक्शन हमेशा ही फैंस का मनोरंजन करता है। फिर भले ही वह ऐसे रिएक्शन के लिए ट्विटर पर ट्रोल ही क्यों न हो जाएं।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेले जा रहे पांचवें वन-डे में मेहमान टीम ने भारत को 273 रन का लक्ष्य दिया है, जिसके जवाब में भारतीय टीम खबर लिखे जाने तक ने एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं।
Live Wire Virat lights up the field https://t.co/v1BLjp0I11
देखें वीडियो: