फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांड्या की एंट्री से खतरे में इस खिलाड़ी का करियर, आखिर क्यों चुप है बीसीसीआई?

Mon, 28 Jan 2019 07:14 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Mon, 28 Jan 2019 07:14 AM IST
विज्ञापन
Vijay Shankar career in danger from hardik pandya entry in team india says gavaskar
vijay shankar and hardik pandya

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों वन-डे सीरीज का तीसरा व निर्णायक मुकाबला सोमवार को माउंट मॉनगनुई में खेला जाएगा। कप्तान विराट कोहली तीसरे वनडे में ऑलराउंडर हार्दिक को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं।

Vijay Shankar career in danger from hardik pandya entry in team india says gavaskar
hardik pandya, kl rahul

हालांकि इससे पहले बीसीसीआई के कई अधिकारी और पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इस खिलाफ आवाज उठा दी है। बता दें कि हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की  कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर लगे प्रतिबंध को ने हटा लिया है।

Vijay Shankar career in danger from hardik pandya entry in team india says gavaskar
pandya kl rahul

दोनों खिलाड़ियों का निलंबन समाप्त होते ही केएल राहुल इंडिया ए के साथ जुड़ रहे हैं। इंडिया ए को इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ पांच वनडे खेलने हैं। जबकि पांड्या को सीधे टीम इंडिया में एंट्री मिल गई है, जिस पर गावस्कर ने सवाल उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Shankar career in danger from hardik pandya entry in team india says gavaskar
vijay shankar

सुनील गावस्कर ने कहा कि हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करने के लिए विजय शंकर जैसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। इससे उसके आत्मविश्वास में कमी आना लाजिमी है, जबकि शंकर ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। पंड्या की इस तरह अचानक टीम में एंट्री से विजय शंकर के प्रदर्शन पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।

विज्ञापन
Vijay Shankar career in danger from hardik pandya entry in team india says gavaskar
सुनील गावस्कर

गावस्कर ने पांड्या के निलंबन समाप्त होने पर कहा, 'बिना किसी सुनवाई के निलंबन रद्द क्यों कर दिया गया। क्या जो कुछ हार्दिक ने किया उसे सब भूल गए हैं। हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी हैं। वह न्यूजीलैंड पहुंच रहे हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में विजय शंकर का क्या होगा? अब तक खेले दो मैचों में शंकर ने बुरा प्रदर्शन नहीं किया है। पांड्या के पहुंचने  बाद शंकर की क्या स्थिति होगी? क्या उसे वापस भारत भेजा जाएगा?'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed