{"_id":"596cb8164f1c1bb6488b47ec","slug":"umesh-yadav-says-ravi-shastri-s-is-super-coach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए किसने और क्यों रवि शास्त्री का कहा 'सुपर कोच' ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जानिए किसने और क्यों रवि शास्त्री का कहा 'सुपर कोच'
Tue, 18 Jul 2017 12:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीसीसीआई ने औपचारिक तौर टीम इंडिया का नया हेड कोच बनने का ऐलान कर दिया। विराट कोहली पहले ही शास्त्री को अपनी पसंद बता चुके थे। विराट का मानना है कि शास्त्री टीम इंडिया की जरूरतों को अच्छी तरह समझते हैं और उनकी टीम के सभी खिलाड़ियों से संबंध भी अच्छे हैं। इस वजह से ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा होगा।
जानिए किसने और क्यों रवि शास्त्री का कहा 'सुपर कोच'
2 of 5
उमेश यादव
- फोटो : ESPN
शास्त्री के टीम इंडिया का कोच बनने के बाद टीम इंडिया के स्पीड स्टार उमेश यादव ने उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। उमेश का मानना है कि शास्त्री जब टीम डायरेक्टर के रूप में टीम से जुड़े थे तब टीम में पॉजिटिविटी आई थी। उन्होंने पिछली बार टीम का शानदार तरीके से नेतृत्व किया। उनके डायरेक्टर रहते टीम वनडे और टी-20 विश्वकप के सेमी फाइनल तक पहुंची। इसी दौरान टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का टी-20 सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ करने वाली पहली टीम बनी थी।
जानिए किसने और क्यों रवि शास्त्री का कहा 'सुपर कोच'
3 of 5
उमेश यादव
- फोटो : P
उमेश ने कहा, रवि भाई सुपर कोच हैं क्योंकि वह हर वक्त सकारात्मक रहते हैं और उन्हें अपनी टीम पर पूरा विश्वास होता है। उनकी सबसे अच्छी बात यह है कि वो टीम के हर सदस्य के साथ दोस्ताना व्यवहार करते हैं। चाहे कैसी भी परिस्थिति हो वह किसी को भी निगेटिव जोन में नहीं जाने देते हैं। इन कारण उन्हें स्पेशल बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानिए किसने और क्यों रवि शास्त्री का कहा 'सुपर कोच'
4 of 5
उमेश यादव
- फोटो : getty
पिछले साल उमेश ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में शानदार गेंदबाजी की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह कप्तान विराट के सबसे कारगर हथियार साबित हुए थे। जब भी कप्तान ने उन्हें गेंद थमाई उन्होंने विराट को निराश नहीं किया। हालांकि हालिया चैंपियंस ट्रॉफी में वो अपने रंग में नहीं आए। जिसका खामियाजा भी टीम इंडिया को भुगतना पड़ा। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के बाद अंतिम 11 से बाहर बैठना पड़ा था।
विज्ञापन
जानिए किसने और क्यों रवि शास्त्री का कहा 'सुपर कोच'
5 of 5
उमेश यादव
- फोटो : ESPN
उमेश श्रीलंका दौरे के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा, वेस्टइंडीज दौरा हमारे लिए अच्छा रहा अब आगे लंबा क्रिकेट सीजन है। इसके लिए मुझे तैयार रहना होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।