दक्षिण अफ्रीका में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में दस विकेट से हराया। इस जीत के साथ मौजूदा चैंपियन भारत रिकॉर्ड सातवीं बार फाइनल में पहुंचा।
2 of 6
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : Cricket World Cup twitter
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाक बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए। 43.1 ओवर में पूरी पाक टीम 172 रन पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया ने जवाब में भारत ने 88 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम कर लिया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अहम भूमिका निभाई।
3 of 6
इंडिया vs पाकिस्तान
- फोटो : social media
उन्होंने छक्के साथ अपना शतक पूरा किया और भारत को यह मैच जिताया। जायसवाल ने 113 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 105 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही वह अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन-किन भारतीय बल्लेबाजों ने सेमीफाइनल में शतक जड़ा है?
4 of 6
रवनीत रिक्की
- फोटो : सोशल मीडिया
रवनीत रिक्की
रवनीत रिक्की ने साल 2000 में कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में शतक जड़ा था।
चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में शतक जड़ा था। यह मुकाबला कोलंबो में खेला गया था।