फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 वर्षीय भारतीय स्पिनर के दीवाने हुए दिग्गज इयान बिशप, खतरनाक गूगली देखकर बताया 'जादूगर'

Thu, 06 Feb 2020 04:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 06 Feb 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
U19 World cup Ian Bishop praises Young Leg Spinner Ravi Bishnoi says Wizard after pakistan match
रवि बिश्नोई/इयान बिशप - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट को लगातार एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मिल रहे हैं। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल जैसी नामी टी-20 लीग की मजबूत व्यवस्था की वजह से पिछले कई सालों में टीम को कई सितारे मिले हैं। दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम की तरफ से कुछ ऐसे ही युवा धुरंधर खेल रहे हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। कुछ खिलाड़ियों ने तो क्रिकेट के दिग्गजों को भी चौंका दिया है।

U19 World cup Ian Bishop praises Young Leg Spinner Ravi Bishnoi says Wizard after pakistan match
रवि बिश्नोई - फोटो : ट्विटर

ऐसा ही एक नाम है 19 वर्षीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का जो राजस्थान के जोधपुर से आते हैं और अपनी फिरकी की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। बिश्नोई इस वक्त अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से खेलते हुए अपनी सटीक गेंदबाजी और गूगली से विपक्षी बल्लेबाजों को खूब छका रहे हैं और वाहवाही लूट रहे हैं।

U19 World cup Ian Bishop praises Young Leg Spinner Ravi Bishnoi says Wizard after pakistan match
रवि बिश्नोई - फोटो : ट्विटर

यही कारण है कि बिश्नोई की गेंदबाजी ने कैरेबियाई दिग्गज इयान बिशप को भी अपना दिवाना बना दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में रवि की गूगली को देखकर बिशप ने उन्हें जादूगर भी बता दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
U19 World cup Ian Bishop praises Young Leg Spinner Ravi Bishnoi says Wizard after pakistan match
रवि बिश्नोई - फोटो : ट्विटर

बिश्नोई की फिरकी और उनके प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में पांच मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं और दो बार चार-चार विकेट लिए हैं। वे भारत की तरफ से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट भी ले चुके हैं।

विज्ञापन
U19 World cup Ian Bishop praises Young Leg Spinner Ravi Bishnoi says Wizard after pakistan match
रवि बिश्नोई - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में बिश्नोई ने फहाद मुनीर को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई और फिर पाकिस्तानी कप्तान रोहेल नजीर को अपनी गूगली का शिकार बनाया। बिश्नोई की इसी गेंद को देखकर कमेंट्री कर रहे दिग्गज इयान बिशप ने उन्हें जादूगर कह दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed