आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है। सभी टीमें रवाना होने की तैयारियों पर काम रही हैं। इस लीग में सभी की निगाहें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर होंगी। वह लंबे अंतराल के बाद मैदान पर वापसी करने वाले हैं। सीएसके की नजर एक बार फिर से चैंपियन बनने पर है। इसके लिए उसके खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। टीम के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना पिछले दिनों जमकर अभ्यास करते हुए नजर आए, तो वहीं धोनी ने भी नेट्स में अपने हाथ खोले हैं। आईपीएल के तीन खिताब जीत चुकी सीएसके के लिए रैना और धोनी ने जमकर रन बनाए हैं। आइए जानते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के उन पांच बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने टीम के लिए सर्वाधिक रन बटोरे हैं।
CSK के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे अधिक रन, रैना-धोनी के बल्ले ने खूब मचाया है धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेश रैना-4527 रन
बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके बल्ले ने हर सीजन में ताबड़तोड़ रन बरसाए हैं। 2008 से ही सीएसके के लिए खेलने वाले रैना इस लीग में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। मिस्टर आईपीएल के नाम से नवाजे जा चुके रैना ने इस लीग में 5368 रन अब तक बनाए हैं। चेन्नई के बैन होने के बाद उन्होंने 2016 और 2017 में गुजरात लायंस की तरफ से खेला। सीएसके की तरफ से खेलते हुए उन्होंने ने 32 अर्धशतक जड़े हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की कल्पना आप महेंद्र सिंह धोनी के बिना नहीं कर सकते हैं। सीएसके की सफलता में एमएस का बहुत बड़ा योगदान है। पहले ही सीजन से कमान संभालते हुए धोनी ने टीम को अबतक तीन खिताब दिलाए हैं। धोनी ने सीएसके की ओर से खेलते हुए 160 मुकाबलों में 3858 रन बनाए हैं। 140 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरने वाले धोनी ने सीएसके की ओर से 21 अर्धशतक भी लगाए हैं।
माइकल हसी-1768 रन
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज ने सीएसके की ओर से खेलते हुए खूब धमाल मचाया है। हसी ने सीएसके के लिए 50 मैच खेले हैं और 42.09 की औसत से 1768 रन बनाए हैं। 2013 के सीजन में वो सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और 16 मुकाबले में 733 रन बनाए थे।
चेन्नई सुपर किंग्स को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले मुरली विजय के बल्ले ने भी इस टीम के लिए खूब रन बटोरे हैं। विजय ने सीएसके के लिए अब तक 67 मैच खेले हैं और 1676 रन बनाए हैं। मुरली ने सीएसके की ओर से खेलते हुए दो शतक जड़े हैं और सात अर्धशतक भी उनके नाम दर्ज हैं।