{"_id":"59eaf3a74f1c1b76678b68f9","slug":"this-could-be-india-playing-11-for-first-odi-in-mumbai-against-kiwis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: मुंबई में धमाकेदार आगाज करने इन 11 के साथ उतरे हैं विराट ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: मुंबई में धमाकेदार आगाज करने इन 11 के साथ उतरे हैं विराट
Sun, 22 Oct 2017 01:23 PM IST
amarujala.com, Presented by: शरद मिश्र
amarujala.com, Presented by: शरद मिश्र
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई में 22 अक्टूबर को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वन डे मैचो की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमें पहला मैच जीतकर सीरीज में मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना चाहेंगी। लिहाजा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले मैच में जोरदार जंग देखने को मिलेगी। पिछली छह सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया का विश्वास और मजबूत हो गया है। लगातार सीरीज जीत कर रिकॉर्ड बना रही टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली ने दो बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिखर धवन वन डे सीरीज नहीं खेले थे। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी वापसी हुई है। इस तरह धवन फार्म में चल रहे बैट्समैन अजिंक्य रहाणे की जगह लेंगे। मनीष पांडेय की जगह दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है।
ओपनिंग में रोहित-धवन की जोड़ी
2 of 6
रोहित-धवन की जोड़ी
- फोटो : International Cricket Council
रोहित शर्मा ने कंगारुओं के खिलाफ पिछले नागपुर के वन डे में मैच जिताऊ शतक लगाए थे। मुंबई उनका होम ग्राउंड होगा। जहां उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। रोहित शर्मा-शिखर धवन ओपनिंग में उतरेंगे। राइट और लेफ्ट बैट की यह जोड़ी अगर क्लिक कर गई तो रनों की बारिश हो सकती है। शिखर धवन दमदार पारी खेलकर वन डे में अपनी वापसी को यादगार बनाने की कोशिश करेंगे।
विराट-धोनी मध्यमक्रम में अहम
3 of 6
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
विराट कोहली और एमएस धोनी हमेशा की तरह मध्यमक्रम में अहम बल्लेबाज होंगे। ये दोनों टीम में शामिल रहेंगे। इस पर कोई संशय नहीं है। मध्यमक्रम में नंबर 4 में दिनेश कार्तिक मैदान पर उतरेंगे। नंबर 5 पर धोनी को उतारा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांड्या-जाधव हरफनमौला होंगे
4 of 6
हार्दिक पांड्या और केदार जाधव
हार्दिक पांड्या और केदार जाधव टीम इंडिया में इन दिनों दो बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। ये दोनों टीम में अपनी भूमिका निभाएंगे। दोनों समय-समय पर अपनी बॉलिंग-बैटिंग से टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। पांड्या ने तो अपना स्थान टीम में निश्चित कर लिया है। जाधव ठोस बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। मुश्किल पलों में विकेट निकालकर विराट कोहली को राहत देते हैं।
विज्ञापन
फिरकी गेंदबाज यादव-चहल होंगे
5 of 6
युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI
कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल विराट कोहली की स्पिन में पहली पसंद होंगे। दोनों की फिरकी गेंदबाजी ने कंगारुओं को खासा परेशान किया थ। अब कीवी बल्लेबाजों को वह परेशान करेंगे। दोनों के पास काफी वेरायटी है। एक महंगा ओवर फेंकने के बाद अगले ओवर में झट से विकेट निकाल देते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।