फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये तीन खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान, कौन संभालेगा विराट की जिम्मेदारी?

Sun, 17 Jan 2021 07:01 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 17 Jan 2021 07:01 AM IST
विज्ञापन
these three players who may become the captain of the Indian cricket team
जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : social media

भारतीय क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों की भरमार है। आए दिन और नए नए युवा खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए दिन रात एक किए रहते हैं। इन युवा खिलाड़ियों को तराशने में कोच और कप्तान दोनों का बहुत बड़ा योगदान होता है। मौजूदा समय में टीम इंडिया में कई ऐसे युवा खिलाड़ी हैं, जो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हीं में तीन ऐसे युवा खिलाड़ी हैं, जो आगे चलकर भारतीय टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन तीन खिलाड़ियों पर...


 

these three players who may become the captain of the Indian cricket team
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेयस अय्यर
10 दिसंबर 2017 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 26 वर्षीय श्रेयस अय्यर आगे चलकर भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं। उनमें ऐसा करने की पूरी क्षमता है। पिछले कुछ साल से वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालते हैं। पिछले सीजन में अय्यर की कप्तानी में दिल्ली ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, खिताबी मुकाबले में दिल्ली को मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अय्यर ने अभी तक भारत के लिए 21 वन-डे, 24 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। वहीं, आईपीएल में 79 मैचों में अपना योगदान दिया है। 


 

these three players who may become the captain of the Indian cricket team
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई

केएल राहुल 
आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की कमान संभालने वाले 28 वर्षीय केएल राहुल काफी परिपक्व हैं। पंजाब के लिए उन्होंने बेहतरीन कप्तानी की है। टीम इंडिया के लिए अगर भविष्य में कोई कप्तान होगा तो उनमें नाम केएल राहुल नाम भी आ सकता है। राहुल ने अभी तक भारत के लिए 36 टेस्ट, 35 वन-डे, 45 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वहीं, आईपीएल में 81 मैच खेले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these three players who may become the captain of the Indian cricket team
हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर

हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अभी तक आईपीएल या अन्य किसी प्रारूप में कप्तानी नहीं की है मगर उनकी क्षमता पर किसी को कोई शक नहीं है। वह किसी भी वक्त मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। हार्दिक में वो जज्बा और आगे चलकर उन्हें एक कप्तान के रूप में देखा जा सकता है। हार्दिक ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 11 टेस्ट, 57 वन-डे, 43 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वहीं, आईपीएल में उन्होंने 80 मैचों में प्रदर्शन किया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed