फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'विराट ब्रिगेड' सीरीज गंवाने के बाद भी नहीं ले रही सबक, फिरंगियों के सामने फिर धाराशायी हुए बल्लेबाज

Sun, 09 Sep 2018 10:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Sep 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
team india top batting order failed against england in oval test
team india

स्विंग गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी फिर उजागर हो गई जब पांचवें और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन भारत के छह विकेट सिर्फ 174 रन पर उखड़ गए। इससे पहले इंग्लैंड ने अपने पुछल्ले बल्लेबाजों के संयमित प्रदर्शन के दम पर पहली पारी में 332 रन बनाए ।

team india top batting order failed against england in oval test
धवन-राहुल

जवाब में भारत के शीर्षक्रम ने फिर निराश किया। भारतीय टीम अभी भी उसके पहली पारी के स्कोर से 158 रन पीछे है और सिर्फ चार विकेट बाकी है। शिखर धवन तीन रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे विकेट के लिये 64 रन जोड़े लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाज हावी हो गए।

team india top batting order failed against england in oval test
केएल राहुल

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर हनुमा विहारी 25 और रविंद्र जडेजा आठ रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने 20 रन देकर दो और सैम कुरेन ने 46 रन देकर एक विकेट लिए। राहुल बड़ी पारी की ओर बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन कुरेन ने उन्हें 23वें ओवर में पवेलियन भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
team india top batting order failed against england in oval test
पुजारा

इसके बाद भारत ने तीन विकेट 33 रन के भीतर गंवा दिए। एंडरसन ने पुजारा और अजिंक्य रहाणे जल्दी आउट हो गए। पुजारा ने विकेट के पीछे कैच थमाया जबकि रहाणे स्लिप में कैच देकर लौटे। 

विज्ञापन
team india top batting order failed against england in oval test
ऋषभ पंत

भारतीय कप्तान विराट कोहली (49) अच्छे फार्म में दिख रहे थे। उन्होंने 70 गेंद खेलकर छह चौके लगाये लेकिन बेन स्टोक्स की गेंद पर चकमा खाकर स्लिप में जो रूट को कैच दे बैठे। इस बीच युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (5) एक बार फिर नाकाम रहे और स्टोक्स ने उन्हें स्लिप में एलिस्टर कुक के हाथों लपकवाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed