फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाहुबली फेम एक्ट्रेस तमन्ना करेंगी पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी? फोटो हुई वायरल

Fri, 01 Sep 2017 08:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 01 Sep 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
tamannaah bhatia pic with abdul razzaq viral on social media
तमन्ना भाटिया - फोटो : twitter

बाहुबली फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस को पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ शॉपिंग करते हुए देखा गया।

tamannaah bhatia pic with abdul razzaq viral on social media
तमन्ना और रज्जाक - फोटो : twitter

भारतीय फैंस के लिए ये फोटो चौंकाने वाली रही क्योंकि बॉलीवुड एक्ट्रेस से उम्मीद नहीं की जा रही थी कि वो अब्दुल रज्जाक के साथ शॉपिंग करती हुई दिखाई देंगी। दरअसल, तमन्ना एक ज्वेलरी शोरूम में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर के साथ खड़ी हुई नजर आई।
 


tamannaah bhatia pic with abdul razzaq viral on social media
तमन्ना भाटिया - फोटो : twitter

सोशल मीडिया पर इस फोटो को वायरल होने में समय नहीं लगा क्योंकि अफवाहों का बाजार ऐसे गर्म है कि तमन्ना और अब्दुल रज्जाक जल्द ही शादी करने वाले हैं। जी हां, ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि तमन्ना और रज्जाक ने एकसाथ जिंदगी बिताने का फैसला किया है और इसके लिए उन्होंने शॉपिंग भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tamannaah bhatia pic with abdul razzaq viral on social media
तमन्ना भाटिया - फोटो : twitter
वैसे फोटो की असलियत भी जानकर लोग हैरान हो सकते हैं। दोनों जिस फोटो में खरीददारी करते नजर आ रहे हैं, वो काफी पुरानी मानी जा रही है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह फोटो 2013 की है जब तमन्ना और रज्जाक शॉपिंग के लिए नहीं बल्कि ज्वेलरी शॉप की ओपनिंग के लिए वहां पर मौजूद थे।
विज्ञापन
tamannaah bhatia pic with abdul razzaq viral on social media
अब्दुल रज्जाक - फोटो : twitter

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रज्जाक पहले से ही शादीशुदा हैं, लेकिन इस फोटो के वायरल होते ही क्रिकेट जगत में भी अलग-अलग बातें फैलने लगी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सच्चाई क्या है। तमन्ना और रज्जाक ने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। यह सिर्फ गॉसिप बना हुआ है। अब यह देखना होगा कि तमन्ना या रज्जाक आने वाले समय में इस बारे में क्या बयान देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed