भारतीय टीम अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए तैयारी कर रही है और रोहित शर्मा एक बार फिर भारतीय टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। विराट कोहली के बाद भारत की कप्तानी संभालने वाले रोहित ने कई सफलताएं हासिल की, लेकिन आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा समाप्त नहीं कर सके। एक साक्षात्कार में रोहित ने अपने करियर को लेकर बात की और बताया कि उन्होंने अपने जीवन में चढ़ाव से ज्यादा गिरावट देखी।
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
'अगले कुछ साल और खेलना चाहता हूं'
रोहित ने कहा, मेरी यात्रा काफी शानदार रही है और 17 साल हो चुके हैं। मैं अब भी कुछ साल और खेलना चाहता हूं तथा विश्व क्रिकेट में प्रभाव छोड़ना चाहता हूं। अपने देश की कप्तानी करना बड़ी उपलब्धि है और मैंने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब मैं भारतीय टीम की कप्तानी करूंगा। लोग कहते हैं कि अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है।
रोहित के पास विश्व कप ट्रॉफी जीतने का अवसर
रोहित लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें कुछ साल पहले ही टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। रोहित ने आईपीएल में कई उपलब्धियां हासिल की, लेकिन भारत के लिए वह आईसीसी ट्रॉफी अब तक नहीं जीत सके हैं। रोहित के पास पिछले साल भारत में हुए वनडे विश्व कप में देश को ट्रॉफी दिलाने का अच्छा अवसर था, लेकिन टीम को फाइनल में हार मिली थी और वह खिताब जीतने से चूक गए थे। रोहित के पास हालांकि टी20 विश्व कप में एक बार फिर विश्व कप ट्रॉफी जिताने का मौका रहेगा। भारतीय टीम पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
4 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
जीवन में चुनौतियों को लेकर रोहित ने रखी राय
रोहित ने कहा, जब मैंने भारतीय टीम की कमान संभाली तो मैं चाहता था कि सभी एक ही दिशा में चलें। इसी तरह टीम खेल आगे बढ़ता है, यहां निजी उपलब्धि या लक्ष्य मायने नहीं रखते, सभी 11 खिलाड़ियों का एक होकर ट्रॉफी जीतना अहम है। मैंने अपने जीवन में चढ़ाव से ज्यादा गिरावट देखी है और एक इंसान के नाते मैं यह कह सकता हूं कि आज जो कुछ भी हूं अतीत में देखे उतार के कारण हूं।