फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुरेश रैना की एक क्वालिटी पर फिदा हुए कोच शास्त्री, कही इतनी बड़ी बात

Sun, 04 Mar 2018 08:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Mar 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
suresh raina played fearless cricket which impress coach ravi shastri
सुरेश रैना - फोटो : BCCI

सुरेश रैना ने टीम इंडिया में दमदार वापसी करते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की और अपनी जगह की परवाह किए बगैर टीम हित में प्रदर्शन किया। रैना ने करीब एक साल के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अपने प्रदर्शन से क्रिकेट पंडित, फैंस और टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री को काफी प्रभावित किया।

suresh raina played fearless cricket which impress coach ravi shastri
सुरेश रैना - फोटो : bcci

दो मैचों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर थी। तीसरे मैच में रैना ने 27 गेंदों में 43 रन की उम्दा पारी खेलकर टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रैना के प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे मैच में 7 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। रैना को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

suresh raina played fearless cricket which impress coach ravi shastri
सुरेश रैना - फोटो : File

शास्त्री ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'रैना के पास काफी अनुभव है और उनहोंने दर्शाया कि अनुभव क्या कर सकता है। मुझे उनके अंदर सबसे बढ़िया बात यह लगी कि उन्होंने बिना डर के अपनी क्रिकेट खेली। मुझे उनकी मानसिकता ने काफी प्रभावित किया क्योंकि जब आप लंबे समय के बाद टीम में वापसी करते हैं तो अपनी जगह सुरक्षित करने पर ध्यान होता है। इससे आप अपने ऊपर दबाव बना लेते हैं। मगर रैना ने इसके विपरीत अपना नैसर्गिक खेल खेला और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह देखना काफी अच्छा लगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
suresh raina played fearless cricket which impress coach ravi shastri
सुरेश रैना

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर में दमदार बल्लेबाज की खोज चल रही है और रैना ने आते ही दर्शा दिया कि टीम की सबसे ज्यादा जरुरत किस तरह के खिलाड़ी की है। टीम इंडिया को अगले साल इंग्लैंड में 50 ओवर का वर्ल्ड कप खेलना है और ऐसे में रैना के पास मिडिल ऑर्डर में अपनी जगह पक्की करने का शानदार मौका है।

विज्ञापन
suresh raina played fearless cricket which impress coach ravi shastri
सुरेश रैना

दक्षिण अफ्रीका में रैना को तीसरे क्रम पर भेजा गया और उन्होंने 88 रन बनाए। अभी बाएं हाथ के बल्लेबाज के पास निदाहास ट्रॉफी में खूब रन बनाने का मौका है, जिसमें टीम इंडिया के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें नजर आएंगी। निदाहास ट्रॉफी टी20 सीरीज होगी। रैना का लक्ष्य इस ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके वन-डे टीम में वापसी करने पर होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed