{"_id":"5a47884d4f1c1b87698c48ed","slug":"steve-smith-scored-1000-runs-for-the-fourth-consecutive-year-with-above-average-of-seventy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेस्ट में बेस्ट बने कंगारू कप्तान, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट में बेस्ट बने कंगारू कप्तान, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
Updated Sun, 31 Dec 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
steve smith
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ दो ही बल्लेबाजों की दबदबा रहा। एक तरफ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और दूसरे हैं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ। मौजूदा एशेज सीरीज में स्मिथ का बल्ला इंग्लिश गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रहा है। स्मिथ हर मैच में रनों का अंबार लगाने में कामयाब रहे हैं। इसकी का नमूना मेलबर्न टेस्ट में भी देखने को मिला।
steve smith
- फोटो : File
स्मिथ ने इस मैच में 102 रन की नाबाद पारी खेली और इंग्लैंड के ओपनर एलेस्टर कुक के 244 रन की धमाकेदार पारी पर पानी फेर दिया। स्मिथ ने इस मैच की दोनों पारियों में कुल 178 रन बनाए। स्मिथ के नाम इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट रन हैं। उन्होंने 11 टेस्ट की 20 पारियों में 76.76 की औसत से 1305 रन बनाए हैं।
steve smith
- फोटो : File
इतना ही नहीं स्मिथ अब दुनिया के ऐसे एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने लगातार 4 साल 70 या इससे अधिक के औसत से 1000 या फिर इससे ज्यादा रन बनाए हैं।
टेस्ट में स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन
साल 2014: 1146 रन, 81.85 (औसत)
साल 2015: 1474 रन, 73.70 (औसत)
साल 2016: 1079 रन, 71.93 (औसत)
साल 2017: 1305 रन, 76.76 (औसत)
टेस्ट में स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन
साल 2014: 1146 रन, 81.85 (औसत)
साल 2015: 1474 रन, 73.70 (औसत)
साल 2016: 1079 रन, 71.93 (औसत)
साल 2017: 1305 रन, 76.76 (औसत)
विज्ञापन
विज्ञापन
steve smith
- फोटो : File
स्मिथ अब दुनिया के तीसरे ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जमाए हों। उनसे पहले 25 शतकों के साथ साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग 19 शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। स्मिथ अब तक 15 शतक लगाकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ और एलन बॉर्डर की बराबरी कर ली है।
विज्ञापन
steve smith
- फोटो : File
स्टीव स्मिथ ने इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा 1305 टेस्ट रन बनाए हैं, उनसे पीछे भारत के चेतेश्वर पुजारा, साउथ अफ्रीका के डीन एल्गर और भारतीय कप्तान विराट कोहली रहे हैं।
1305 स्टीव स्मिथ
1140 चेतेश्वर पुजारा
1128 डीन एल्गर
1059 विराट कोहली
1305 स्टीव स्मिथ
1140 चेतेश्वर पुजारा
1128 डीन एल्गर
1059 विराट कोहली