{"_id":"5b2fc9a94f1c1b264d8b8377","slug":"sri-lanka-cricketer-s-vandersay-sent-home-from-the-west-indies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाइट क्लब में पार्टी कर रहा था यह क्रिकेटर, पुलिस पहुंची तो पड़ गए लेने के देने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नाइट क्लब में पार्टी कर रहा था यह क्रिकेटर, पुलिस पहुंची तो पड़ गए लेने के देने
Sun, 24 Jun 2018 10:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका क्रिकेट में जारी उथल-पुथल थमने का नाम का नहीं ले रहा। अभी बॉल टेंपरिंग में आरोप झेल रहे कप्तान दिनेश चांडीमल का मामला ठंडा ही नहीं पड़ा था कि एक और क्रिकेटर विवादों में घिर गया।
2 of 5
श्रीलंका ने खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने के मामले में अपने लेग स्पिनर जेफ्री वेंडरसे को वेस्टइंडीज दौरे से वापस स्वदेश भेज दिया है। वेंडरसे पर टीम का अनुशासन तोड़ने का आरोप है। जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें स्वदेश वापस बुलाने का फैसला लिया।
3 of 5
Jeffrey Vandersay
दरअसल, यह लेग स्पिनर वेस्टइंडीज दौरे पर गए श्रीलंका टीम का सदस्य है। सेंट लूसिया टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद अपने कमरे से गायब हो गए। इसके बाद रात में जब वह होटल के कमरे में नहीं पाए गए तो टीम मैनेजमेंट ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जांच में पता लगा कि क्रिकेटर नाइट क्लब में थे। वेंडरसे के अलावा तीन और खिलाड़ी उनके साथ थे हालांकि अभी उनके नामों का खुलासा नहीं हुआ है। क्रिकइन्फो की खबर के मुताबिक श्रीलंका बोर्ड ने अनुशासन तोड़ने और कॉन्ट्रेक्ट के उल्लंघन का दोषी पाते हुए उन्हें स्वदेश बुला लिया।
विज्ञापन
5 of 5
Jeffrey Vandersay
28 साल के वेंडरसे ने श्रीलंका के लिए अब तक 11 वनडे और सात टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने अबतक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।